सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने अनिल चेलावत
पिड़ावा:-
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में परम पूज्य 108 श्री भूतबलि सागर महाराज जी ससंध का 43वां चतुर्मास पिड़ावा में चल रहा है जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया की 16दिसम्बर रविवार को भव्य पिच्छिका परिवर्तन व 28दिसम्बर शुक्रवार को भव्य रथयात्रा माहोत्सव मनाने के सम्बन्ध में सोमवार को सकल दिगम्बर जैन समाज की एक मीटिंग श्री सांवलिया पारसनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बड़ा मंदिर में हुई जिसमें सर्वसम्मति से सकल दिगम्बर जैन समाज पिड़ावा अध्यक्ष के पद पर अनिल जैन चेलावत को बनाया गया।
चेलावत ने समाज का आभार व्यक्त करते हुवे कहा किआप सभी ने जो प्रेम, वात्सल्य, विश्वास मुझे दिया मैं उसके लिए आप सभी का बहुत बहुत आभारी हुं मैं हमेशा समाज कि तन,मन,धन से सेवा
करता हुआ धर्म मार्ग पर अग्रसर रहुंगा इस अवसर पर समाज के बड़ा मंदिर अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह जैन, जुना मन्दिर नवीन जिनालय अध्यक्ष प्रमोद जैन, नयापुरा अशोक जैन, महावीर बबलू, पारस जैन साहब, चातुर्मास समिति अध्यक्ष सुरेश गुरू, प्रदीप जैन, पीयूष जैन,मनिश जैन, राजेंद्र बना, विनोद वकील , प्रेमचन्द गल्ला मर्चेंट,शाशिकुमार अध्यापक, राजेंद्र अध्यापक, सुकुमाल प्रेस, शेलेश जैन, पुष्पेन्द्र जैन,पारस जैन, समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत आदि समाज जन उपस्थित रहे।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
