श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का सत्संग “दिवस आचार्य श्री के संदेशों के साथ विद्योदय युवा महासंघ के सदस्यों ने निकाली रैली राजधानी के मंदिरों के पाठशाला के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की

JAIN SANT NEWS भोपाल

श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का सत्संग “दिवस आचार्य श्री के संदेशों के साथ विद्योदय युवा महासंघ के सदस्यों ने निकाली रैली राजधानी के मंदिरों के पाठशाला के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की

भोपाल

संत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज” का अवतरण दिवस राजधानी के जैन मंदिरों में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया मंदिरों में आचार्य श्री के गुणों की वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जवाहर चौक जैन मंदिर परिसर में मुनि श्री विमल सागर जी महा राज के ससंघ सानिध्य मे दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के तत्वाधान में शहर की 70 मंदिरों की पाठशाला के बच्चों ने प्रस्तुति दी।

हम सभी आचार्य श्री के अवतरण दिवस पर संकल्प लें आचार्य श्री के संदेशों के साथ हमारे देश के प्रति पर दायित्व को निभाते हुए स्वर्णिम भारत बनाएंगे मुनि श्री

ट्रस्ट के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया भारतीय संस्कृति इंडिया नहीं भारत बोलो प्राचीन शिक्षा पद्धति और चिकित्सा पद्धति के साथ हथकरघा अपना कर स्वावलंबी बनने का संदेश देती हुई नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर विमल सागर महाराज ने कहा आचार्य श्री के बारे में बोलना सूरज को ज्योति दिखाने के बराबर है हम सभी आचार्य श्री के अवतरण दिवस पर संकल्प लें आचार्य श्री के संदेशों के साथ हमारे देश के प्रति पर दायित्व को निभाते हुए स्वर्णिम भारत बनाएंगे।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा सहित धर्मावलंबी मौजूद थे वहीं दूसरी ओर राजधानी के सक्रिय युवा संगठन विद्योदय युवा महासंघ के कार्यकर्ताओं ने प्रातः केसरिया ध्वज पताकाओं के साथ आचार्य श्री के भजन गाते हुए श्रद्धा भक्ति उत्साह के साथ शहर के अलग-अलग चार क्षेत्रों करोद लालघाटी कोलार पिपलानी से धर्म प्रभावना रैली निकाली जो जहांगीराबाद मंदिर पर एकत्रित होकर एक साथ विभिन्न मार्गो से होती हुई प्रोफेसर कॉलोनी जैन मंदिर पहुंची मुनि संघ का आशीर्वाद लिया इंजी. सौरभ जैन, जितेंद्र जैन सिलवानी, अनुराग पवैया जैन, अभिषेक जैन अबोध, वैभव जैन अंकुर, अक्षय अंशुल जैन, साकेत जैन, अनिमेष जैन, यश जैन, अर्पित जैन, आमर्ष जैन, संकेत जैन दानी, दीपक जैन। आदि मौजूद थे संयम कीर्ति स्तंभ राजा भोज सेतु में आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दिगंबर जैन पंचायत समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आरती की ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा अनुराग के सहित अनेक लोग मौजूद थे मंगलवारा जैन मंदिर में आचार्य श्री के विधान मैं अष्ट द्रव्यों से आचार्य श्री के गुणों की आराधना की गई चंदन नगर जैन मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महा आरती हुई।

अंशुल जैन प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *