गुरुभक्त परिवार ने रोगियों की सेवार्थ जन सेवा में स्थायीरूप से समर्पित किया महादान
चितरी
चितरी नगरी के भामाशाह सेठ श्री धनराज जैन के सुपुत्र सेठ भरत जैन व मणिभद्र जैन ने गुरु भगवंतो की पावन प्रेरणा से चितरी नगर के राजकीय चिकित्सालय में आने वाले रोगियों व उनके परिजनों के निशुल्क भोजन व्यवस्था हेतु परिसर में भोजनशाला कक्ष का निर्माण कराया है।
इस हेतु इन भामाशाह परिवार की हार्दिक अभिलाषा थी की भोजनशाला कक्ष का नामकरण अपने अराध्य पुज्यवर चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनील सागर जी गुरूराज के द्वारा हो।
जब जयपुर में विद्यमान आचार्य श्री के पावन चरणो में कोटिशः नमन करते हुए यह विषय प्रेषित किया गया।
पूज्य गुरुदेव ने भी अपना वात्सल्य बरसाया और वात्सल्य बरसाते हुए अपने सुशिष्य भक्तो की अभिलाषा पूर्ण करते हुए इस भोजनशाला कक्ष का नाम “श्री सन्मति अन्नपूर्णा भवन” लिखित रूप में प्रेषित किया।
यह राष्ट्र गौरव आचार्य श्री सुनील सागर जी गुरूराज की मंगल प्रेरणा व शुभाशीश से सेठ धनराज पन्नालाल जैन परिवार चितरी द्वारा चितरी के राजकीय चिकित्सालय परिसर में रोगियों व उनके परिजनों के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था हेतु श्री सन्मति अन्नपूर्णा भवन बनवाकर समर्पित किया गया है।
इस अनुपम कार्य की श्री सुनील सागर युवा संघ ने अनुमोदना की
सकंलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
