पूज्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज ने 1008चौबीस समवशरण कल्पमद्रुम महामंडल के प्रमुख पात्रों को दिया अपना मंगल आशीर्वाद
झुमरीतिलैया (कोडरमा)
परमपूज्य राजकीय अतिथि वाक केशरी पूज्य जैन मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी मुनिराज के सानिध्य में आगामी 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक ऐतिहासिक 1008 चौबीस समवशरण कल्पद्रुम महामंडल विधान झुमरीतिलैया में होने जा रहा है इस अवसर पर परम पूज्य मुनिश्री 108 विशल्य सागर जी महाराज ने मैत्री समूह विशेष चक्रवर्ती संजय बबिता गंगवाल ओर गंधकुटी चक्रवर्ती मनीष-सिमा सेठी को अपना मंगल आशीर्वाद दिया और संघस्थ अलका दीदी,ओर भारती दीदी ने अनुमोदना की इस शुभ अवसर पर आज श्री मति इंदु सेठी के निवास स्थान पर मैत्री समूह के सदस्यों के द्वारा स्वागत ओर सम्मान समारोह के साथ मेंहदी ओर हल्दी का कार्यक्रम हुवा,इस अवसर पर बिशेष रूप से मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा, ओर अन्नू-पिंकी सेठी, संदीप-अंजना सेठी,नवीन-संगीता सेठी,अजय-अलका सेठी,ललित-अंजू छाबड़ा के साथ विशेष आमंत्रीय ,श्री मति इंदु सेठी,शैलेश-सुनिता, दीपक-कल्पना सेठी उपस्थित थे कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा ,नवीन जैन ने बधाई दी
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपोर्ट
