महरौनी जैन समाज ने मुनि पुंगव सुधा सागर जी महाराज को महरौनी आने का निवेदन करते हुए श्रीफल भेंट किया
महरौनी
महरौनी जिला ललितपुर की संपूर्ण दिगंबर जैन समाज ने ललितपुर क्षेत्रपाल मंदिर में विराजमान मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया ।
और महरौनी आने के लिए श्रीफल भेंट कर प्रार्थना की। समाज जनों ने गुरु जी की भावभीनी भक्ति की और श्रीफल भेंट किया।




तब वातावरण भक्ति से ओत प्रोत नजर आया साथ ही आचार्य गुरुवर की जय मुनि पुंगव की जय से वातावरण गुंजायमान था गुरुवर ने निवेदन को और भाव को सुना और मधुर मुस्कान के साथ मंगल आशीष सभी समाज जनों को प्रदान की रितेश जैन महरौनी से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी की रिपोर्ट
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
