जयपुर से पदयात्रा पहुची श्री महावीर जी – पदयात्रियों ने जुलूस के रुप में नाचते-गाते किये भगवान महावीर के दर्शन – पदयात्रियों का किया सम्मान –

JAIN SANT NEWS जयपुर

जयपुर से पदयात्रा पहुची श्री महावीर जी – पदयात्रियों ने जुलूस के रुप में नाचते-गाते किये भगवान महावीर के दर्शन

– पदयात्रियों का किया सम्मान –

श्री महावीर जी –

– श्री दिगम्बर जैन पदयात्रा संघ जयपुर के तत्वावधान में मंगलवार,20 सितम्बर को संघ के संरक्षक सुभाष चन्द जैन एवं संयोजक पवन जैन नैनवां के नेतृत्व में संघीजी की नसिया खानिया से रवाना हुई जयपुर से श्री महावीर जी की 36वीं पदयात्रा रविवार ,25 सितम्बर को श्री महावीर जी पहुची।

श्री महावीर जी

पदयात्री चांदनगाॅव से जुलूस के रुप में रवाना होकर नाचते गाते बैंडबाजो के साथ मुख्य मंदिर पहुचे जहां भगवान महावीर के सामूहिक दर्शन किये। इससे पूर्व कटले के मुख्य द्वार पर स्थानीय जैन समाज की ओर से संजय छाबड़ा व अन्य जैन बन्धुओं ने तथा दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र प्रबन्धकारिणी समिति की ओर से मैनेजर नेमी चन्द पाटनी व अन्य कार्मिकों ने पदयात्रियों के केसर का तिलक व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत करते हुए पदयात्रा की अगवानी की।

पदयात्रा संघ के प्रचार प्रभारी विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि ” ओम श्री महावीराय नम:” के सामूहिक जयघोष लगाते हुए पदयात्रियों ने भगवान महावीर के चरणों में अर्घ्य समर्पित करने के बाद कटला प्रांगण में विश्व में सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए पूर्व संयोजक सूर्य प्रकाश छाबड़ा के निर्देशन में मंगल वन्दना की गई। तत्पश्चात आयोजित सामूहिक क्षमा वाणी कार्यक्रम में पदयात्रा के दौरान हुई त्रुटियों एवं तकलीफों के लिए संघ की ओर से संरक्षक सुभाष चन्द जैन व अन्य पदाधिकारियों ने क्षमा याचना की। इस मौके पर पदयात्रियों ने आपस में गले मिलकर, छोटो द्वारा बडों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया व आपस में क्षमायाचना की गई।

दोपहर में कटला प्रांगण में संघ की ओर से धार्मिक ज्ञान प्रकाश प्रतियोगिता के पूरस्कार वितरण के बाद

पदयात्री सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पारस जी ललित जी जैन नैनवां वाले तथा विशिष्ट अतिथि राज कुमार गांधी सलुम्बर , राजेन्द्र जैन मोजमाबाद,पदम जैन जयपुर थे।

अतिथियों द्वारा

भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के बाद मंगलाचरण किया गया। प्रत्येक पदयात्री को मंच पर बुलाकर संघ की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन सूर्य प्रकाश छाबड़ा , महेन्द्र गिरधरवाल,विनेश सोगाणी ने किया। पूर्व संयोजक सुरेश ठोलिया, प्रकाश गंगवाल, दूली चन्द चांदवाड, सलिल जैन,महेन्द्र गिरधरवाल,मनीष लुहाडिया, राजेन्द्र जैन मोजमाबाद, मैना बाकलीवाल,राज कुमार बडजात्या, विनोद जैन कोटखावदा, देवेन्द्र गिरधरवाल, जिनेन्द्र जैन आदि ने पदयात्रियों के तिलक, माल्यार्पण किया।

इस मौके पर संरक्षक सुभाष चन्द जैन ने पदयात्रा संघ की आगामी वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा संयोजक पवन जैन नैनवां ने पदयात्रियों एवं सभी सहयोगियों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। सायंकाल भगवान महावीर की संगीतमय आरती व भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। पदयात्रा में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई।

संघ के संरक्षक सुभाष चन्द जैन ने बताया कि सोमवार,26 सितम्बर को आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में प्रातः साजो के साथ शांति विधान पूजा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर बाद पदयात्री बसों द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

संघ के प्रचार प्रभारी विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के मुताबिक संघ द्वारा पदयात्रा मार्ग में आने वाले दिगम्बर जैन मंदिरों में मोहनपुरा में धार्मिक प्रश्न मंच, दौसा में ज्ञान वर्धक जैन धार्मिक हाऊजी,

सिकन्दरा, गुढाचन्द्र जी में पूजा, भक्ति संगीत, प्रश्न मंच, कलशाभिषेक, नादौती रोड पर मेरा भारत महान ज्ञान वर्धक कार्यक्रम, नादौती में धार्मिक अंताक्षरी के साथ जैन मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा के बाद पूजा की गई। रास्ते में प्रतिदिन प्रातः संसार के सभी प्राणियों की मंगल कामनाएं करते हुए प्रार्थना,
सायकांल भगवान महावीर की आरती की गई। मंदिरों एवं स्कूलों, संस्थाओं में सहयोग किया गया।

सकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *