सहायक कलेक्टर शिप्रा जैन ने लिया गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी का आशीष

JAIN SANT NEWS निवाई

सहायक कलेक्टर शिप्रा जैन ने लिया गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी का आशीष
निवाई

निवाई मे प्रथम बार एक दिवसीय दौरे के दौरान सहायक कलेक्टर शिप्रा जैन ने कृषि मंडी के सामने जैन मंदिर मे वर्षायोग कर रही भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी का आशीर्वाद लिया। मीडिया प्रभारी विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि

मंगलवार को सुबह सहायक कलेक्टर शिप्रा जैन श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर पंहुची जहाँ शिप्रा जैन ने भगवान शांतिनाथ एवं आर्यिका विज्ञा श्री माताजी के दर्शन करके पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के पश्चात जैन ने गुरु मां के समक्ष श्री फल अर्ध्य समर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सकल दिगम्बर जैन समाज के श्रेष्ठी सुशील जैन, विष्णु बोहरा, विमल पाटनी, त्रिलोक रजवास,अजीत काला, विमल सोगानी, महिला मण्डल अध्यक्ष शशी सोगानी, ज्ञानेश्वरी जैन सहित जैन समाज के श्रद्धालुओं ने शिप्रा जैन का राजस्थानी परम्परा अनुसार स्वागत किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *