



आगरा। सूरसदन प्रेक्षाग्रह, संजय पैलेस में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पंचायती ताजगंज आगरा की ओर से साध्वी चंदनबाला कथानक का चित्रण नाटक भगत शैली में डिजिटल मंचन ब्रज संस्कृति कला केंद्र मथुरा द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी उत्सव जैन ने बताया कि चंदनबाला की भगत कई सालों से किसी ना किसी कारण नहीं हो पा रही थी। इस वर्ष श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान के मोक्षकल्याणक महोत्सव के दिन इस भगक के लिए श्रीफल चढ़ाया गया और मात्र 2 माह में यह भगत पूरी तरह से तैयार कर ली गयी। इसका मंचन सूरसदन प्रेक्षाग्रह में किया गया। यह एक ऐसी काव्य कला है, जिसका मंचन आगरा के युवाओं ने पहली बार देखा ओर सभी ने बहुत आनंद उठाए क्षमावाणी पर्व के उपलक्ष्य में ताजगंज जैन समाज ने यह आयोजन करवाया ओर सभी शेलीयो के आगंतुको ने इसमें उपस्थिति दर्ज करायी। इसकी बहुत-बहुत अनुमोदना की। इस दौरान संजय कुमार जैन, संजयबाबू जैन, विजय कुमार जैन, योगेश जैन, ऋतु जैन, मीरा जैन, गीता जैन, निशांत जैन, नमन जैन, अर्पित जैन, मधुर जैन, शुभम जैन, वैभव, नैन्सी प्रियनशि, अनुष्का, प्रीति, गौरी जैन, पलक, तेजस्वी एवं समस्त आगरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
