सर्व समाज के श्रद्धामयी स्वागत द्वारा द्वय दिवसीय रथोत्सव का आगाज-
चितरी
नगरी में देवाधिदेव आदिदेव प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान के प्राचीन काष्ठ निर्मित रथयात्रा का शुभारंभ विभिन्न समाज के प्रतिनिधियो की श्रद्धामयी उपस्थिति व स्वागत द्वारा किया गया।चितरी जैन समाज द्वारा आयोजित द्वय दिवसीय भव्य रथोत्सव के स्वागत हेतु आदिवासी समाज से जिला कोंग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीमान दितिया जी कटारा,उप प्रधान कमला जी डेडोर,थानाधिकारी महोदय चितरी व मुस्लिम समाज से तोरबाज खान,मिरालम खान व सदामत खान सहित अनेक प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। शाह मधोक जैन चितरी ने बताया कीमुस्लिम समाज ने हर्षित भाव से भगवान की रथयात्रा में दान राशि न्योछावर करनी चाही,जिसकी श्री समाज ने अनुमोदना भी की।
प्रतिवर्ष की भांति श्रीमान गौतमलाल ज भाटिया ने रथयात्रा में सम्मिलित समस्त जैन श्रावको के लिए फल वितरित किये। इतना ही नही रथयात्रा की राह में माली समाज ने पुष्प वर्षा ,प्रजापत व भाटिया समाज ने अक्षत व श्रीफल से भगवान के रथ का स्वागत किया। साथ ही जैन समाज ने भी समस्त आगन्तुक श्रद्धालुओ के लिए प्रसादी वितरित की।रथोत्सव के दिन गगन से मेघ भी स्वागतातुर व आनन्दित होकर जल बरसाने लगे,जन जन की मान्यतानुसार जिनेंद्र भगवान के रथ व छत्र पर इंद्र देव की सुवर्षा होना आगामी वर्ष के लिए अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
