जोबनेर। दशलक्षण महापर्व के संपन्न होने पर आर्यिका रत्न 105 श्री नन्दीश्वरमति एवं आर्यिका श्री विशेषमति माताजी के सानिध्य में षोडसकारण के 16 उपवास करने वाले अमित छाबड़ा, दशलक्षण व्रत के 10 उपवास करने वाले डॉ. करुणा दीदी, सुभाष पाटनी, सुरज्ञानी देवी, चमेलीदेवी बड़जात्या, लक्ष्मी देवी, मंजू ठोलीयां, मीना ठोलियां, मोना ठोलियां, रीना बड़जात्या, आशा बड़जात्या, सुषमा बड़जात्या, सुश्री पिंकी एवं तीन उपवास करने वाले सुनीता बड़जात्या, मीना बड़जात्या, हर्षित, आयुष लाला आदि 30 जनों का तप अभिनन्दन समारोह श्री शान्तिवीर जैन गुरुकुल के धर्मसागर सभा भवन में मुनिसंघ प्रबन्ध समिति, सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा किया गया।
मिक्की बड़जात्या ने बताया कि श्री बहत्तर जिन चैत्यालय मन्दिर जी से भव्य जुलूस बैंड-बाजे, बग्गी के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए सभा स्थल पहुंचा। मार्ग में भव्य जुलूस में बग्गियों पर सवार तपस्वियों के अभिनन्दन एवं सम्मान हेतु नगरवासियों में गजब का उत्साह था। कई जगह जुलूस का सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया। समारोह स्थल पर जैन समाज के अध्यक्ष मदन काका, सुरेश बड़जात्या, माणक सेठी, प्रवीण ठोलियां, महावीर ठोलियां एवं वैश्य समाज से अग्रवाल समाज के गोर्वधन अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, ओसवाल समाज के सुरेंद्र सिंघी, नोरतन ओसवाल, लक्ष्मी देवी, शारदादेवी, माहेश्वरी समाज के दीपक साबू, नगरपालिका अध्यक्षा मंजू सिंघी आदि ने तपस्वियों का सम्मान किया। अभिनंदन समारोह पश्चात तपस्वियों का पारणा महोत्सव एवं सामूहिक वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया।


