श्री शिखरजी स्वच्छता समिति को किया सम्मानित
पारस्नाथ
विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन स्थित पारस ज्योति मण्डल मधुबन के द्वारा श्री शिखरजी स्वच्छता समिति के कार्यकर्ताओं को 10 लक्षण महापर्व के शुभ अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुमन कुमार सिन्हा एवं महासचिव अतुल बघेरवाल इंदौर ने बताया कि मधुबन में की जा रही स्वच्छता कार्यक्रम के प्रति समिति के लोगों की कड़ी मेहनत एवं लग्न को देखकर पारस ज्योति मंडल ने श्री शिखरजी स्वच्छता समिति के लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। समिति के लोगों द्वारा कार्यक्रम को देख रेख करना व मार्गदर्शन देना जिससे देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों को स्वच्छता शिखरजी में देख कर इस तीर्थ की महिमा का महत्व जानने समझने का अवसर मिलेगा ।
संकलित अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
