राष्ट्रीय अधिवेशन अगस्त में किये जाने का निर्णय संपूर्ण देश के जैन पत्रकार सम्मिलित होंगे

JAIN SANT NEWS जयपुर

राष्ट्रीय अधिवेशन अगस्त में किये जाने का निर्णय
संपूर्ण देश के जैन पत्रकार सम्मिलित होंगे

डॉ. अनिल जैन व डॉ. सुनील संचय को पुरस्कार मिलने पर महासंघ द्वारा सम्मानित किया गया

जयपुर । जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग तिजारिया भवन, बनी पार्क जयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि महासंघ का तृतीय स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अधिवेशन दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ माह अगस्त में कराये जाने का निर्णय हुआ। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर महासंघ के अनेक कार्यक्रम होंगे।
मीटिंग में संगठन के विस्तार पर मंथन हुआ, राष्ट्र के प्रत्येक जिले से जैन पत्रकार,सम्पादक,लेखक,विद्वान अधिवेशन में शामिल होगें, इस सम्बन्थ में तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी हैं।
मीटिंग में महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल जैन जयपुर को अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्रि-परिषद द्वारा जयपुर में पंडित प्रवर नरेंद्र प्रकाश प्राचार्य फिरोजाबाद स्मृति पुरस्कार से सम्मानित होने एवं संयुक्त महामंत्री सुनील जैन संचय ललितपुर को गाजियाबाद में ऋषभांचल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बैठक में महासंघ की ओर से उनको सम्मानित किया गया।
उक्त मीटिंग में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अनिल जैन जयपुर ,उपाध्यक्ष राजेंद्र महावीर सनावद, संयुक्त महामंत्री अखिलेश जैन अजमेर, सुनील संचय ललितपुर , कोषाध्यक्ष दिलीप जैन जयपुर, संगठन मंत्री जर्नलिस्ट मनीष जैन शाहगढ, प्रचार मंत्री महेन्द्र बैराठी जयपुर उपस्थित हुए ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए महासंघ के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए जोर दिया, महासंघ के महामंत्री उदयभान जैन ने मीटिंग का संचालन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
बैठक की शुरुआत णमोकार मंत्र के साथ हुई।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *