भूगर्भ से प्राप्त 26 जिन प्रतिमाओं का 70 वा प्राकट्य उत्सव आज मनाया जाएगा

JAIN SANT NEWS टोंक

भूगर्भ से प्राप्त 26 जिन प्रतिमाओं का 70 वा प्राकट्य उत्सव आज मनाया जाएगा

टोंक
श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज टोंक एवं श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विराजमान 26 जिन प्रतिमाओं का 70 वा प्रकटउत्सव गुरूवार आज बड़े हर्ष और उल्लास के साथ जैन नसिया में मनाया जाएगा।
इतिहास

समाज के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रकोष्ठ मंत्री पवन कंटान एवं देवेंद्र आड़रा ने बताया कि आज से 69 वर्ष पूर्व भाद्रपद शुक्ला त्रयोदशी गटका तेरस 21 सितंबर 1953 ईस्वी को जैन नसियाँ के पीछे एक भूखंड पर भूगर्भ से एकसाथ भव्य ,विशाल मनमोहक एवं अतिशयकारी 26 जिन प्रतिमाएं प्राप्त हुई थी जो लगभग 600 वर्ष प्राचीन प्रतिष्ठित है टोंक क्षेत्र मेंभूगर्भ से लगभग 65जिन प्रतिमाएं चार बार प्राप्त हो चुकी है। जो श्री दिगंबर जैन नसियाँ एवं शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिरबड़ा तख्ता में विराजमान है। साथ ही 13 प्रतिमाएं वर्तमान में सोनीजी की नसियां अजमेर में विराजमान है।

जानकारी को साँझा करते हुए समाज के मंत्री धर्मेद्र पासरोटियां एवं कमल सर्राफ ने बताया कि बुधवार कोजैन नसिया के ” बड़े बाबा” मूलनायक1008 श्री आदिनाथ भगवान के प्रकट उत्सव के दिन प्रातः काल की बेला में विश्वमें शांति की कामना के लिए अभिषेक ,शांतिधारा अभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात आदिनाथ भगवान की विशेष पूजा अर्चना होगी।

पर्यूषण पर्व के आठवें दिन बुधवार को प्रातः काल अभिषेक शांतिधारा के पश्चात तीनलोक महामंडल विधान की पूजा अर्चना प्रतिष्ठाचार्य अमन भैया सांगानेर एवं संगीतकार पुखराज एंड पार्टीकोटा के मधुर धुन एवं भक्तिमय माहौल के साथ पूजा अर्चना करके 208अर्घ्य समर्पित किए गए
इस मौके पर उत्तम त्याग धर्म की पूजा की गई। और पंडित अमन भैया के द्वारा त्याग धर्म की महिमा बताई गई। इसी तरह बड़ा तख्ता जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के तहत प्रातकाल श्रद्धालुओं ने अभिषेक शांतिधारा के पश्चात सामूहिक पूजाअर्चना की।

समाज के सांस्कृतिक मंत्री विकास अत्तार ने बताया कि सायकाल की बेला में महाभव्य आरती एवं “आरती सजाओ प्रतियोगिता “का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिलाएं घर से भव्य एवं सुंदर थालियों में आरती सजाकर लाएगी। तत्पश्चात प्रश्न मंच ,स्वाध्याय, जिनवाणी ज्ञान का कार्यक्रम आयोजित होगा।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *