भक्ति रिद्धि-सिद्धि नहीं, आत्मा सिद्धि के लिए की जाती है

JAIN SANT NEWS आगरा

आगरा। दिगंबर जैन मंदिरों में दशलक्षण पर्युषण महापर्व के आठवें दिन बुधवार को उत्तम त्याग धर्म मनाया गया। कमला नगर डी ब्लॉक श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के आठवें दिन भक्तों ने ब्रह्मचारी सुनील भैया जी के सानिध्य में उत्तम त्याग धर्म की पूजा की। इस अवसर पर भक्तों ने सुनील भैया जी को श्रीफल एवं शास्त्र भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्रह्मचारी सुनील भैया जी ने उत्तम त्याग धर्म पर भक्तों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भक्ति रिद्धि सिद्धि नहीं, आत्मा सिद्धि के लिए की जाती है। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं कटरा इतवारी खां स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, नाई की मंडी में दशलक्षण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म पर श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा कर, श्रीजी के चरणों में अर्घ्य समर्पित कर उत्तम त्याग धर्म की पूजा हुई। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, निर्मल सेवा सदन छीपीटोला में महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म पर आर्यिका रत्न 105 अर्हंमश्री माता जी ने उत्तम त्याग धर्म के बारे में कहा कि त्याग के माध्यम से जीवन की उन्नति और विकास होता है। जब तक पर का संबंध लगा रहता है, तब तक हम धर्म को ग्रहण नहीं कर सकते। जैसे-जैसे पर वस्तु का त्याग करते जाते हैं, वैसे वैसे जीवन की उन्नति होती चली जाती है। मीडिया प्रभारी शुभम जैन के मुताबिक कल दशलक्षण पर्व के नौवें दिन उत्तम अकिंचन धर्म की पूजन की जाएगी। इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, मनोज जैन, महेश जैन, नरेश जैन, अनिल रईस, अंकेश जैन, रूपेश जैन चांदीवाले, हरीशनायक जैन, नरेंद्र जैन, अंकुर जैन, पीयूष जैन, निर्मल जैन, सुरेंद्र जैन, अनिल जैन, तरुण जैन, अखिल जैन, शोमित जैन, अमित जैन, सुवीना जैन, बुलबुल जैन, पुष्पा जैन, सुनीता जैन और समस्त स्थानीय जैन समाज के लोग सभी जैन मंदिरों में पूजन के लिए बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *