रानी बाग में निकली ऐतिहासिक महाआरती शोभायात्रा

JAIN SANT NEWS दिल्ली

दिल्ली। श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, रानी बाग में पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का मंगल आयोजन अत्यंत भक्ति भाव सहित व्यापक धर्मप्रभावना पूर्वक चल रहा है। पं. श्री विवेक शास्त्री जी के निर्देशन में रविवार को ऐतिहासिक आयोजन हुए। सायंकालीन सत्र में रानी बाग जैन समाज के इतिहास में पहली बार भव्य मंगल महाआरती शोभायात्रा नगर में निकाली गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसे देखकर जैन-जैनेत्तर समाज भी अचंभित हो गया। शोभायात्रा का प्रारंभ संत नगर गोल चक्कर से किया गया, जो कि मुख्य बाजार आदि मुख्य मार्गों से होते हुए श्री शांतिनाथ जिनालय पहुंचकर संपन्न हुई।विशाल शोभायात्रा में जैन ध्वज, बैंड बाजे, नफीरी ताशा, सुसज्जित मंगल दीप तथा पांच सौभाग्यशाली परिवारों द्वारा विशेष महा-आरती दीपक व धूपदान सम्मिलित थे। सभी धर्मप्रेमी बंधु पूरे हर्षोल्लास के साथ नृत्य भक्ति करते हुए जिनालय पहुंचे, जहां पर श्रीजी की मंगल आरती की गयी।

आरती के पश्चात् समाज के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें श्वेताम्बर समाज के बच्चों ने अत्यंत मार्मिक व प्रेरक नाटिका का मंचन कर उपस्थित जनसमुदाय को भाव-विभोर कर दिया। छोटे-छोटे बालकों ने जैन धर्म पर आधारित फैंसी ड्रेस की प्रस्तुति दी।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *