अतिशय क्षेत्र सिहोनियाँ में पर्युषण पर्व की धूम

JAIN SANT NEWS सिहोनियाँ

भगवान शांतिनाथ का महामस्तिकाभिषेक एवं वार्षिक मेला 12 सितंबर को

सिहोनियाँ (मुरेना)। श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सिहोनियाँ जी में पर्युषण पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। जैन धर्म में पर्युषण पर्व के दौरान दसलक्षण धर्मो की पूजा की जाती है। पर्युषण पर्व 31 अगस्त से शुरू हो गए हैं जो 09 सितम्बर तक मनाएं जाएंगे। दसलक्षण के समापन पर रविवार 11 सितम्बर को क्षमा वाणी पर्व मनाया जाएगा।

पर्युषण पर्व में सिहोनियाँ जी मे जिनेन्द्र भगवान की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। प्रतिदिन मुरेना, अम्बाह, पोरसा एवं ग्वालियर से सैकड़ों की संख्या में भक्तगण प्रातः क्षेत्र पर पहुंच जाते हैं। प्रारम्भ में श्री शांतिनाथ, कुंथनाथ, अरहनाथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य पूजन के साथ साथ पर्युषण पर्व आदि की विशेष पूजा की जाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्वार वदी दोज सोमवार 12 सितंबर को अतिशय क्षेत्र सिहोनियाँ जी में भगवान शांतिनाथ का महामस्तिकाभिषेक एवं वार्षिक मेले का आयोजन होने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत से हजारों की संख्या में साधर्मी बन्धु, माता, बहनें उपस्थित होती हैं। क्षेत्र कमेटी की और से सभी के भोजनआदि की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *