



सनावद। 20 वीं सदी के प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती की मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परम्परा के पंचम पट्टाधीश राष्ट्र गौरव वात्सल्य वारिधि तपोनिधि 108 आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी का शनिवार को सनावद नगर में 73वां वर्षवर्धन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सन्मति जैन काका ने बताया कि इस कड़ी में सुबह सर्वप्रथम बड़ा जैन मंदिर व संत निलय में भव्य रूप में पंचामृत अभिषेक व पूजन सभी भक्तों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शांति धारा करने का सौभाग्य अनन्त संजय कुमार कासलीवाल परिवार को प्राप्त हूआ। तत्पश्चात दोपहर में आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज के चित्र के समक्ष नंदलाल जी चौधरी, अक्षय कुमार, श्रीकांत जैन, मुकेश जैन, इंदरचंद सराफ, सुनील पावणा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया। मंगलाचरण श्रुति सराफ व अंशिता जैन के द्वारा किया गया। प्रियंका नितिन जैन, पारस पंचोलिया, अचितन्य जैन, अनुभव सराफ ने भी महाराज जी के प्रति अपनी विनयांजली प्रकट की। शाम को प्रदीप पंचोलिया के द्वारा भव्य भक्ति व आरती की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत चौधरी ने किया। प्रभावना वितरण आचार्य वर्धमान सागर युवा संघ के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुनील मास्टर साहब, मनोज जैन संतोष बाकलीवाल, सोनू जैन, अभिजीत जैन, विपिन जैन, जंगलेश जैन, मंजुला भूच, संगम जैन, सरिता जैन, महिमा जैन सहित सभी समाज जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
