जैन महिला शक्ति”संगिनी ग्रुप” द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर
रामगंजमडी
भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के पूर्व दिवस पर श्री शांतिनाथ जैन महिला मंडल “संगिनी ग्रुप” द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की धर्मशाला में किया गया।






हमने कई रक्तदान शिविर देखे लेकिन यह पहला अवसर था जब भगवान महावीर के सिद्धांत “जियो और जीने दो एवम परस्परोग्रहो जीवानाम” को चारितार्थ किया, शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। आयोजन की शुरुआत प्रभु महावीर के चित्र के सन्मुख दीप प्रज्वलन अजित सेठी, दिलीप विनायका,सुरेश बाबरिया,पदम सुरलाया,महेंद्र ठोरा,आदि के द्वारा सम्पन्न किया, व संगिनी समूह की और से सभी अतिथियो का स्वागत किया गया। मंगलाचरण कर रक्त दान संग्रह प्रारम्भ किया गया।






संगिनी समूह की सदस्या साधना पहाड़िया,पूजा सिंघल, नीलू छाजेड़,रूपाली डांगी,मोना शाह,श्वेता जैन,सारिका चाँदवाड, मनीषा लुहाडीया,विजया सांवला, सारिका बड़जात्या,अंजली वेद, शिल्पा सिंघल,हेमा जैन ने आयोजन किया। SRGH मेडिकल कॉलेज झलवाड़ की टीम डॉ.सरोज,डॉ.लीना,डॉ.
















दीपिका,डॉ.जागृति,डॉ.गिरिराज डॉ.शरीफ,डॉ.भीमसिंह द्वारा ब्लड संग्रह किया। इसी के साथ भारत विकास परिषद व परिषद महिला मंडल, सकल जैन समाज,शान्तिनाथ महिलामण्डल व कही समाजसेवीयो का इसमे सहयोग रहा!
*लोकसभा अध्यक्ष श्री बिड़ला ने की शिरकत*



























इस आयोजन में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला व विधायक श्री मदन दिलावर ने शिरकत की उनका दिगम्बर जैन समाज व संगिनी समूह ने मंदिर जी के प्रवेश द्वार पर आगवानी की। व शान्ती जयघोष के साथ उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया। श्री बिरला ने मूलनायक शांतिनाथ भगवान के दर्शन किये। उसके बाद समूह की औऱ से अभूतपूर्व अभिनंदन किया। पार्षद रुचि चेलावत व वर्षा जैन की ओर से भी अभिनदन किया गया। आप दोनों अतिथियों ने ब्लड डोनेशन शिविर का अवलोकन भी किया।
विशेष में इस अवसर भारत विकास परिषद के संजय पतीरा व संजय विनायका, पदम जैन, मनोज चाँदवाड द्वारा 8 व्यक्तिओ के नैत्र दान के संकल्प पत्र भी भरे गये।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
