
अहमदाबाद। दशलक्षण पर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म पर अहमदाबाद के जे होस्टल में रह रहे छात्रों ने संगीत के साथ आरती की। भजनों के साथ प्रभु की भक्ति की। सिद्धार्थ भैया ने छात्रों को उत्तम क्षमा धर्म के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि क्षमा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। जीवन में क्षमा रहेगी तो क्रोध पर नियंत्रण किया जा सकेगा। क्रोध से पुण्य का फल भी नहीं भोग पाते हैं। जे होस्टल में जैन समाज के बच्चों के रहने एवं भोजन के साथ देव दर्शन की व्यवस्था भी है। होस्टल में गुजरात के आसपास के स्थानों के पढ़ने वाले बच्चे रहते हैं। बच्चों को संस्कार देने के लिए यहां समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन वार्डन दिनेश जैन के मार्गदर्शन हुआ ।
