अन्तर्मना प्रसन्न सागर महाराज का400वां दिवस सिंह निष्क्रीङित व्रत (उत्तम) प्रसन्न उत्सव निर्विघ्न व्रत आज 400 दिन पूर्ण हुये ! 557 दिन की मौन साधना

JAIN SANT NEWS सम्मेद शिखर

अन्तर्मना प्रसन्न सागर महाराज का400वां दिवस सिंह निष्क्रीङित व्रत (उत्तम) प्रसन्न उत्सव निर्विघ्न व्रत आज 400 दिन पूर्ण हुये ! 557 दिन की मौन साधना

सम्मेदशिखर

तपस्वी मौन पूर्वक सिंहनिष्कडित व्रत करने वाले आचार्य श्री अन्तर्मना प्रातः स्मरणीय आचार्य श्री 108 परम पूज्य प्रसन्न सागर महाराज।। 21 जुलाई 2021 से गुरुदेव की मौन साधना प्रारंभ हुई है। जो 28 जनवरी 2023 तक रहेगी।

आपको बता दे आचार्य श्री 496 उपवास और 61 दिन आहार ग्रहण करेंगे। भारत गौरव साधना महोदधि अंतर्मना आचार्य 108 श्री प्रसन्न सागर महाराज पारसनाथ पहाड़ के स्वर्णमय स्वर्णभद्र कूट टोंक पर विराजित है ओर वहाँ मौन साधना में रत है।

जानकारी देते हुए संघस्थ मुनि सौम्यमूर्ति श्री 108 पीयूष सागर महाराज ने बताया कि गुरूवर की तपस्या अदभुत है। पहाड़ पर प्रतिदिन बारिश ओर हवा बहुत तेज हो रही है ओर गुरूवर तपस्या में लीन है।

कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा ,मनीष सेठी से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *