भगवान महावीर महामस्तकाभिषेक महामहोत्सव की तैयारियों एवं महामहोत्सव में सहभागिता के लिए – जन मंगल योजना की जानकारी हेतु सकल दिगम्बर जैन समाज की बैठक गुरुवार को – तोतूक़ा सभागार में होगी बैठक
जयपुर –
– दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में नवम्बर माह में होने वाले भगवान महावीर के महामस्तकाभिषेक महोत्सव की तैयारियों एवं महामस्तकाभिषेक में सहभागिता के लिए जारी की गई जन मंगल योजना की जानकारी हेतु सकल दिगम्बर जैन समाज जयपुर की आवश्यक बैठक गुरुवार, 25 अगस्त को रखी गई है।
भगवान महावीर महामस्तकाभिषेक महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुधान्शु कासलीवाल एवं महामंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने बताया कि नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारक जी की नसिया के तोतूक़ा सभागार में गुरुवार को सायकांल 7.30 बजे से आयोजित इस बैठक में शहर के सभी दिगम्बर जैन मंदिरों, युवा एवं महिला मण्डलो,जैन सोश्यल ग्रुप्स, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुपों सहित अन्य दिगम्बर जैन संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
महोत्सव समिति के कार्याध्यक्ष विवेक काला के अनुसार मीटिंग में जन मंगल योजना समिति के पदाधिकारियों द्वारा योजना का महत्व एवं इसके उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि भगवान महावीर महामस्तकाभिषेक महोत्सव समिति द्वारा देश के प्रत्येक श्रावक को महामस्तकाभिषेक में सहभागिता के लिए जन मंगल योजना तैयार की गई है। इस योजना के माध्यम से प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग जन कल्याण कार्यों पर किया जाएगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
