महरौनी में अ.भा. दिगम्बर जैन महिला समिति ने निकाली तिरंगा यात्रा

JAIN SANT NEWS महरौनी

हाईस्कूल एवं इंटर में 90% अंक लाने वाले छात्र- छात्राओं का सम्मान

महरौनी (ललितपुर)।

अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला समिति द्वारा तिरंगा यात्रा एवं मेधावी छात्र- छात्राओं का सम्मान किया गया। प्रातःकालीन वेला में देशभक्ति के गीतों पर महिला समिति की सदस्याओं ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा बडे़ मंदिर से प्रारम्भ होकर गांधी चौक बाजार, इंदिरा चौराहा, रामलीला मैदान होते हुए बडे़ मंदिर के आचार्य विद्यासागर सभागार पहुंची जहां इसका समापन हुआ। महिला समिति द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 90% अंक लाने वाले प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं को प्रशस्तिपत्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। मेधावी छात्र- छात्राओं में नैना सिंघई, इंशिका सिंघई, सर्वज्ञ जैन, विमांश सिंघई, श्रृष्टि जैन को शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रांतीय चेयरपर्सन रश्मि मलैया ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमे देश की स्वतंत्रता में अपनी आहुति देने वाले स्वंतत्रता सैनानियों का बलिदान कभी नहीं भूलना चाहिए। हमें देश के हित में हमेशा कार्य करने चाहिए। इस मौके पर दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष कोमल चंद सिंघई, नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सिंह, मिशन शक्ति अध्यक्ष बंदना सिंह, महिला समिति अध्यक्ष सपना सिंघई, संभागीय अध्यक्ष मीनल जैन, पूनम मोदी, प्रीति जैन, ममता सराफ, अंजलि जैन, राखी सिंघई, माधवी जैन, सुमन सराफ, साधना मलैया, सपना मलैया, प्राची मलैया, संध्या मोदी, संध्या सराफ, आरती बुखारिया, सुनीता चौधरी, रानी सराफ, जूली,दिशा लौडुआ, अमृता जैन,राशि सराफ आदि सहित महिला समिति की सदस्याएं उपस्थित थीं।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *