पदमपुरा में, परम् पूज्य गणिनी आर्यिका श्री 105 स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में
मनाया 76 वां स्वतंत्रता दिवस
पदमपुरा चातुर्मास अपडेट
15अगस्त 2022
भारत गौरव स्वस्तिधाम प्रणेता परम् विदुषी लेखिका गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माता जी ससंघ
श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र ,पदमपुरा बाड़ा ,जयपुर में विराजमान हैं।
प्रातः 7:15 अभिषेक व शांतिधारा
आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में सोमवार 15 अगस्त को 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया । इस मौके पर माताजी ने राष्ट्र के नाम विशेष संदेश दिया ।
चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर जैन एवं महामंत्री हेमन्त सोगानी ने बताया कि प्रातः 8.30 बजे अहिंसा सर्किल से
1500 से अधिक छात्र छात्राओं द्वारा स्वाधीनता यात्रा के दौरान मार्च पास्ट करते हुए कटले के पूर्वी द्वार से मंदिर परिसर में प्रवेश किया । प्रातः 9.00 बजे समाजश्रेष्ठी कैलाश चन्द माणक चन्द रमेश ठोलिया ने ध्वजारोहण किया । इस मौके पर राष्ट्र गान, ध्वज वन्दना एवं ध्वज गीत गाया गया।
तत्पश्चात माताजी ससंघ को शोभायात्रा के साथ मार्च पास्ट करते हुए मंच पर ले जाया गया। जहां मंगलाचरण के बाद ठोलिया परिवार एवं चातुर्मास कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान पद्मप्रभ एवं भगवान मुनिसुव्रतनाथ एवं आचार्य सन्मति सागर एवं आचार्य ज्ञान सागर महाराज
के चित्र का अनावरण किया ।तत्पश्चात जयकारों के बीच दीप प्रज्जवलन किया गया।
स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति की अलख जगाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये ।
इस मौके पर प्रतिभावान छात्र – छात्राओं को चातुर्मास कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया ।
माताजी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम विशेष संदेश देते हुए घर परिवार एवं समाज से सर्वोपरि देश हित को देने का सभी से आव्हान किया। इस मौके पर पूरे परिसर में तिरंगे झन्डें छा गये।
दोपहर 3 :00 बजे पद्म प्रभु चालीसा का पाठ किया जा रहा है चालीस दिन लगातार
आज के चालीसा के पुण्यार्जक
श्रीमान हरीश जी धाडूका महावीर नगर
श्रीमान पवन जी जैन-शंकुन्तला गोधा ,दिल्ली वाले
श्रीमान हंसराज जी ,सुनील जी जयपुर
श्रीमान रोहित जी ,संदीप जी
श्रीमान वीरेंद्र जी जैन ,उत्कर्ष जैन
श्रीमति असीम जैन ,रजनी जैन
श्रीमान उमराव जी जैन ,बापू नगर ,जयपुर
श्रीमान पदमचंद जी टकसाली
श्रीमान पदमचंद जी, राजेंद्र जी ,निवाई
श्रीमान महावीर जी ,मोनजी कासलीवाल जयपुर
श्रीमान नवीन कुमार ,अतुल कुमार सांगानेर
श्रीमान शौर्य जैन ,अमित जैन मेरठ
श्रीमति चंचल देवी,पंकज जी
श्रीमान मनोज जैन ,गीता जैन जयपुर
श्रीमान नानूलाल जी ,अशोक कुमार ,उमंग गोधा ,जयपुर
श्रीमान संजय कुमार जैन ,ऋषभ जैन ,स्वाति जैन
श्रीमान सुरेंद्र कुमार ,अलका जैन जयपुर
श्रीमति पुष्पा जी,अरुण जी ज्योति नगर
शाम 8:00 आनंद यात्रा
विशेष सूचना :-
गुरु माँ के ससंघ सानिध्य में पर्वाधिराज दसलक्षण महापर्व के शुभावसर पर भाद्रपद शुक्ल पंचमी से भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा
दिनांक 31अगस्त 2022 से 09 सिंतबर 2022 तक 10 दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
20-07-2022 से 40 दिन तक श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र ,पदमपुरा बाड़ा ,जयपुर में रोज दोपहर
3 :00 बजे से पद्म प्रभु चालीसा का पाठ किया जा रहा है ।
आज चालीसा का सत्ताईसवाँ दिवस है। सभी धर्म प्रेमी बंधु समय पर पहुँच कर धर्म लाभ लेवें।
परम पूज्य भारत गौरव परम विदुषी लेखिका स्वस्तिधाम प्रणेता गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी की समस्त सूचनाएं प्राप्त करने हेतु,
अपना व अपने शहर का नाम हमें 8852963107 पर व्हाट्सएप द्वारा प्रेषित करें,
मुनिसुव्रत स्वस्तिधाम
साथ ही नंबर को सेव करें जिससे हम आपको अपनी ब्रॉडकास्ट लिस्ट में ऐड कर पाएं
#हरघरतिरंगा
#हरघरतिरंगा_अभियान
#harghartiranga
#harghhartiranga2022
#वन्देस्वस्तिभूषणं
#प्रवचन
#स्वस्तिधाम
#जयपुर
#राजस्थान
#जैन
#jainified
#jainism
#jainism_updates
#jainismsimplified
#चौमासा
#चातुर्मास
#पदमपुरा
#बाडा
#जयपुर
#jaipur
#jaipurcity

































