गिरनार तीर्थ यात्रा के लिए 13 को एक जत्था होगा रवाना

JAIN SANT NEWS निवाई

गिरनार तीर्थ यात्रा के लिए 13 को एक जत्था होगा रवाना

निवाई

पदमनन्दी यात्रा संध निवाई के तत्वावधान में शनिवार 13 अगस्त को

ए सी स्लीपर कोच बस द्वारा जैन धर्म के 22 वें तीथ॔कर भगवान नेमिनाथ की मोक्ष स्थली गिरनार जी तीर्थ यात्रा के लिए 50 यात्रियों का एक जत्था रवाना होगा।

गिरनार तीर्थ यात्रा के संघपति विमल जौला व राकेश संघी ने बताया कि इस यात्रा मे जैन मुनियों एवं अतिशय क्षेत्रों के दर्शन के साथ दर्शनीय स्थल निवाई से प्रतापगढ़ आचार्य सुन्दर सागर जी महाराज, शेषपुर मे गणिनी आर्यिका 105 प्रज्ञा मति माताजी,रामगढ़ डूगरपूर में आचार्य वैराग्य नन्दी जी महाराज भीलूड़ा मे आचार्य श्री कनकनन्दी जी गुरुदेव संध के दर्शन करते हुए पावागढ सिद्ध क्षेत्र की वन्दना करेंगे।

जहां पहाड़ी पर सात जैन मंदिर व काली माता के दर्शन करने के बाद तलहटी पर तीन जैन मंदिर के दर्शन करने के बाद आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बनाया गया स्टेच्यू आफ यूनिटी सरदार भल्लभ बाई पटेल 186 फीट प्रतिमा की सैर करेगे। इसके बाद यात्रा गुजरात,पालीताणा,जूनागढ गिरनार सोमनाथ द्वारिकाधीश,भेंट द्वारिका अक्षरधाम अहमदाबाद तारंगा जी से आबू रोड होते हुए करीब आठ दिन में 3000 किलोमीटर का सफर तय करते हुए वापिस निवाई पहुंचेगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *