वर्तमान की लाइफ स्टाइल ऐसी है‎ कि आदमी की चाल ही बदल गई‎ है संधानसागर जी

JAIN SANT NEWS बावनगजा

वर्तमान की लाइफ स्टाइल ऐसी है‎ कि आदमी की चाल ही बदल गई‎ है संधानसागर जी

बावनगजा

बावनगजा में आओ‎ बनाए भाग्य को‎ साैभाग्य पर रविवार की बेला में मुनि श्री संधानसागर जी महाराज ने अपना मंगल प्रवचन दिया इस बेला मे  सुहाग‎ दशमी पर पूजन विधान आहुत्र हुआ।‎ मुनि श्री ने अपने उद्बोधन मे  भाग्य की स्पेलिंग एलयूसीके पर सभी का ध्यान केन्द्रित किया भावार्थ समझाते हुए कहा कि‎ एल यानी लाइफ स्टाइल, यू यानी‎ ‎अंडर स्टेडिंग, सी यानी कंफर्ट व‎ के यानी काइंडनेस।

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा  की‎ वर्तमान की लाइफ स्टाइल ऐसी है‎ कि आदमी की चाल ही बदल गई‎ है। सीख दी की सुबह से शाम तक अपनी‎ दिनचर्या को सुधारे। उन्होंने लीव‎ इन रिलेशनशिप की ओर सभी का‎ ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि‎ यह न भारत की परंपरा थी और न‎ ही होगी। बस यहां की महिलाओं‎ को आगे आना है। इसी तरह समझ‎ एक-दूसरे की जरूरी है। घर,‎ परिवार, समाज, संघ में शांति‎ एक-दूसरे के विचारों को समझने‎ से ही होगा। उन्होंने कहा दया, धर्म‎ का मूल है। बिना दया अपने जीवन‎ व्यवहार को उन्नत कर नहीं सकते।‎ सुहाग दशमी की कथा सुनाकर‎ उन्होंने संस्कृति को बचाने पर जोर‎ दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में‎ श्रद्धालु मौजूद थे।‎

संकलन अभिषेक  जैन लूहाडीया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *