आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज में अतिशयक्षेत्र श्री महावीर जी के मस्तकाभिषेक की मीटिंग हुई संपन्न

JAIN SANT NEWS आगरा

आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज में अतिशयक्षेत्र श्री महावीर जी के मस्तकाभिषेक की मीटिंग हुई संपन्न*

आगरा

रविवार को एम,डी जैन इन्टर कालेज हरीपर्वत स्थित श्री नरायण भवन में प्रदीप जैन पीएनसी अध्यक्ष्ता में आयोजित श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र की महा मस्तकाभिषेक कमेटी की आमन्त्रण सभा आगरा दिगम्बर जैन परिषद एवं श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई|

इस सभा का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ| जिसमें श्री महावीर जी के महा मस्तकाभिषेक महोत्सव समिति के कार्याध्यक्ष विनोद काला महामस्तकाभिषेक महोत्सव के बारे में की जानकारी देते हुए अतिशय क्षेत्र महावीर जी की 1024 वर्ष अतिशयकारी, मनोकामना पूर्ण करने वाले जिनबिम्ब का महामस्तकाभिषेक मात्र आठ दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत 27 नवम्बर से 4 दिसम्बर के मध्य सम्पन्न होगा|

इस सभा का संचालन जैन मनोज जैन बाकलीवाल के द्वारा किया गया| इस अवसर पर राकेश जैन कोलकता,संजीव जैन लखनऊ, हंसमुख जैन गांधी इन्दौर, जयकुमार जेन जयपुर,श्री सुरेश जी हबलावत,आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन,श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति के महामन्त्री जितेन्द्र जैन, राकेश जैन पर्दावाले,सुनील जैन ठेकेदार,संगठन मंत्री चौधरी गौरव,हीरालाल बैनाड़ा,पन्नालाल बैनाफा,जिनवाणी चैनल के सी एम डी नीरज जैन,अनिल रईस, संजीव जैन,शुभम जैन,संदीप जैन दीपक जैन,प्रवीन जैन,अंकेश जैन,नरेश जैन,समेत अनेक लोग मौजूद थे|

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *