मोबाइल का दुरुपयोग करने से बचे मुनि श्री निष्पक्ष साग़र महाराज
खुरई
नवीन जैन मंदिर में ध्यान योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री निष्पक्ष सागर महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा की मोबाइल के दुरुपयोग करने से बचें।इस बात की और भी ध्यान दिलाया की बच्चों को तो मोबाइल देना, उसके संपूर्ण जीवन को बर्बाद करने जैसा है।

महिलाएं- पुरुष एवं समस्त व्यक्ति 24 घंटे मोबाइल चलाने से परहेज करें ।
अति हमेशा बुरी होती है।जब जरूरत हो तब ही मोबाइल का उपयोग करें। उन्होंने मोबाइल सबसे ज्यादा बच्चो के लिए घातक बताया उन्होंने कहा जबसे मोबाइल आया है तबसे आपसी सामंजस्य खत्म सा हो गया है

अगर घर में 10 लोग है 10ही मोबाइल में उलझे हुए है। यह जानकारी अशोक शाकाहार ने प्रदान की।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
