वर्षा भी नही रोक पाई भक्तो की भक्ति को भव्यता के साथ हुई शुद्धसागर महाराज संघ के वर्षायोग कलश स्थापना

JAIN SANT NEWS रावत भाटा

वर्षा भी नही रोक पाई भक्तो की भक्ति को भव्यता के साथ हुई शुद्धसागर महाराज संघ के वर्षायोग कलश स्थापना

रावतभाटा

धर्म परायण नगरी रावतभाटा में सोमवार की बेला में पूज्य मुनि श्री 108 शुद्धसाग़र महाराज संघ के वर्षायोग 2022 व मंगल कलश स्थापना हुई। वही इस बेला में इंद्र देवता भी जमकर बरसे। लेकिन भक्तो के भक्ति में कोई कमी नही देखी गई। मानो हर कोई भक्ति के रंग में रमा था भारी वर्षा के बीच जब सत्येंद्र जैन संगीतकार सत्येंद्र जैन ने जब बरस बरस इंद्र राजा तो भक्ति में भक्त थिरकते नजर आए।

वही इस पुनीत बेला में पूर्व विधायक जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ पधारे उन्होंने कहा मुनि श्री आप हमें ऐसा आशीर्वाद दे की हम कितने ही बडे पद पर चले जाए हमें अहंकार न आए।सुरेश जी धाकड़ जिला प्रमुख का स्वागत माला पहनाकर बोराव सरपंच अनुराग जैन ने किया।  ।।पालिका अध्यक्ष दीपिका तिल्लानी ने भी उदगार प्रकट किए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया।

पूज्य गुरुदेव चरणों मे भाव भीनी अभिव्यक्ति दी। आयोजन व वर्षायोग होने पर हर्ष व्यक्त किया। जीवदया परोपकार क़े लिए गए कार्यों का भी उन्होंने उल्लेख किया।

उनके विचारों को उन सभी भक्त भाव विभोर हो उठे।इस बेला में कही सरकारी अधिकारियों ने भी आकर शिरकत की व उनका अभिनदन किया गया। वही सबसे कम उम्र में सरपंच बने व नेक कार्यो के लिए बोराव के सरपंच अनुराग जैन का भी अभिनदन किया गया। आयोजन की बेला में पूज्य मुनि श्री की विशेष थाल सजाकर अष्ट द्रव्य से भक्ति में झुमते गाते पूजन किया गया। इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री के चरणों मे रावतभाटा समाज ने भाव भक्ति के साथ पूज्य गुरुदेव के चरणों मे श्रीफल समर्पित कर वर्षायोग 2022 हेतु निवेदन किया।इस अवसर पूज्य मुनि श्री ने अहिंसा के विषय पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा क्या होता है दिगम्बर श्वेताम्बर एक ही बात होती है सबका उद्देश्य एक है अहिंसा है। वर्षायोग का उद्देश्य भी अहिंसा है। ताकि जीवो की विराधना न हो। आज आपने दान किया तो अगला भव्य सुधार लिया। जो आपने दान दिया वो जाया नही जाएगा। उन्होंने सभी के पुण्य की अनुमोदना की। साथ ही मुनि श्री की मंगल आरती का पुण्य लाभ महिलामण्डल को मिला।

आयोजन की बेला में भक्ति नृत्य के साथ विधि मंत्रोचार ने साथ ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण का पुण्य लाभ बघेरवाल श्रीमान भगवतीलाल,कैलाशचंद मोहिवाल (अध्यक्ष बघेरवाल परमार्थिक ट्रस्ट मेवाड़ प्रान्त) ने किया।साथ ही चित्र अनावरण लाभ प्रमोद कुमार सुरेश कुमार सिद्धार्थ बाबरिया दीप प्रज्वलन आदि क्रियाओं का पुण्य लाभ इन्हें प्राप्त हुआ। व दीप प्रज्वलन की मांगलिक क्रिया ताराचंद जैन अध्यक्ष (सम्रग दिगम्बर जैन बघेरवाल सामाजिक संस्था) वही 7 कलश स्थापित किए गए जिनमे तीन मुख्य कलशों का पुण्य लाभ प्रमोद कुमार,सुरेश कुमार सिद्धार्थ बाबरिया रामगंजमडी, चांदमल अनिल कुमार ठग,विनय कुमार पंकज कुमार जैन,को मिला। अभूतपूर्व आयोजन एतिहासिक रहा।

इस अवसर पर संगीतकार सतेंद्र जैन व अन्य ज़न का अभिनदन किया गया। इस अवसर पर स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया। वही अध्यक्ष कल्याणमल जैन ने कहा कि 2010 के बाद नगर को वर्षायोग मिला है।

2010 में आर्यिका विज्ञानमति माताजी का वर्षायोग हुआ था औऱ अब वर्षायोग हुआ है।

अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *