अतिशय क्षेत्र अन्तरिक्ष पार्श्वनाथ के आस-पास के तीर्थ क्षेत्रों की जानकारी

JAIN SANT NEWS

आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज जी का वर्ष 2022 का चातुर्मास अतिशय क्षेत्र अन्तरिक्ष पार्श्वनाथ जी में है। इस शुभ अवसर पर अनेक लोग इस बार महाराष्ट्र राज्य की तीर्थ यात्रा करेगें। अनेक तीर्थो की जानकारी न होने के कारण बहुत से तीर्थ दर्शन करने से छूट जाते है।

तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु एक यात्रा चार्ट 4 दिन का दिया जा रहा है, जो कि नागपुर/रामटेक से शुरू हो कर मुक्तागिरी/बैतूल में सम्पन्न हो रहा है। चार्ट में एक तीर्थ से दूसरे तीर्थ की दूरी, कहा भोजन व रात्रि विश्राम की व्यवस्था है आदि जानकारी संक्षेप में दी है। यात्री अपनी सुविधा अनुसार दिन कम या ज्यादा कर सकते है।

पहला दिन

नागपुर रेलवे स्टेशन से रामटेक

*रामटेक – अभिषेक, पूजन, भोजन

*कामठी

*बाजार गाँव

*कौडण्यपुर, तहसील तिवसा, जिला – अमरावती

*भातकुली जैन, जिला- अमरावती – भोजन

*अंतरिक्ष पार्श्वनाथ, तहसील- मालेगांव, जिला-वाशिम – रात्रि विश्राम

दूसरा दिन

*अंतरिक्ष पार्श्वनाथ, तहसील- मालेगांव, जिला-वाशिम – अभिषेक, पूजन, आचार्य श्री ससंघ के दर्शन, आहार चर्या, भोजन

*श्री पंचबालयती दिगम्बर जैन मंदिर, औंधा (नागनाथ)

*शिरड शहापुर, तहसील-औंधा, जिला-हिंगोली

*आसेगाव, तालुका- बसमत नगर, जिला-हिंगोली

*नवागढ़ (उखलद) – भोजन जिला-परभणी*नेमगिरी जिंतुर, जिला- परभणी – रात्रि भोजन

तीसरा दिन

*नेमगिरी जिंतुर – अभिषेक, पूजन, भोजन

*श्री साक्षात बाबजी महाराज दिगम्बर जैन संस्थान अतिशय क्षेत्र दिग्रस, जिला यवतमाल

*कारंजा(लाड़), जिला-वाशिम – भोजन

*वाढोणा रामनाथ

*खरपी

*मुक्तागिरी – रात्रि विश्राम

चौथा दिन

*मुक्तागिरी – अभिषेक, पूजन, पहाड़ के मंदिरों के दर्शन, भोजन, शाम का भोजन पैक करके दोपहर 12 बजे बैतूल के लिए प्रस्थान

*बैतूल स्टेशन से वापिसी

— सचिन जैन

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *