भक्ति उमंग आस्था के साथ हो रही सिद्धो की आराधना

JAIN SANT NEWS रामगंजमडी

भक्ति उमंग आस्था के साथ हो रही सिद्धो की आराधना

रामगंजमंडी

नगर के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मे अष्टानिका पर्व पर सिद्धो की आराधना की जा रही है सिद्धचक्र महामंडल विधान हो रहा है विगत दिनों से इस आयोजन मे भक्ति आस्था उमंग भरपूर नज़र आ रही है आदर्श महिलामंडल द्वारा आयोजित इस महामंडल विधान मे सभी समाज बन्धु भक्ति की ज्ञान गंगा मे सराबोर नज़र आ रहे

महापर्व के तीसरे दिवस पर महामंडल विधान मे 32 अर्घ समर्पित किये गए वही इससे पूर्व श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा की गयी जिसका पुण्य लाभ श्रीमान प्रदीप कुमार चन्दनबाला लुहाड़ीया श्रीमान यशवंत कुमार अक्षय शाह श्रीमान कैलाशचंद जगदीशचंद सिंघल श्रीमान भगवानस्वरुप पदमकुमार परिवार को मिला वही गुरूवार की संध्या बेला मे महाआरती का पुण्य लाभ श्रीमान शांतिलाल गौतमकुमार मित्तल परिवार को मिला

इस महापर्व मे सिद्धचक्र महामंडल विधान करने का विशेष महत्व है वही गुरुवार को रात्रि में श्री प्रशांत शास्त्री ने सिद्धचक्र महामंडल विधान का महत्व समझाया उन्होंने एक दृष्टातं के माध्यम से बताया की जिस प्रकार मैना सुन्दरी ने सिद्धों की आराधना कर अपने पति श्रीपाल के कुष्ठ को दूर किया उसी प्रकार हम भी सिद्धों की आराधना करके अपने कष्टों को दूर कर सकते है। हमे भक्तिपूर्वक भाव सहित सिद्धों की आराधना करनी चाहिए। उदबोधन उपरान्त प्रश्न मंच का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *