आचार्य श्री विराग महाराज की मंगल आगवानी मंत्री गोपाल भार्गव ने की

गढ़ाकोटा |

दमोह से पथरिया की और पद विहार करते हुए आचार्य प्रवर विरागसागर महाराज का संघ सहित गढ़ाकोटा मे मंगल आगमन हुआ मंगल आगवानी के इन पलो मे गणनायक निवास के के समीप सार्वजनिक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने पूज्य आचार्य श्री की मंगल आरती की व पद प्रक्षालन कर मंगल आशीष लिया नगर के घंटाघर चौक से गाजे बाजे एवम भव्य जुलुस के साथ मंगल आगवानी की वही पूज्य आचार्य श्री के मुखारविंद से चोधरी जैन मंदिर मे शांतिधारा का उच्चारण किया गया

यह रहे शामिल

मंगल आगवानी की पुनीत बेला मे रवीन्द्र उमरा, सुशील पटवारी, बालचंद सिमरिया, सुरेश सराफ, प्रदीप, विक्की जैन, सुनील रोन, गंफू गुंजोरा नवयुवक मंडल, बालिका मंडल, महिला मंडल, वीरसेना दिव्य घोष, पाठशाला परिवार, गौशाला संघ, नगरवासी और सकल दिगंबर जैन समाज के लोग शामिल थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
