मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का संघ सहित हुआ जन्म स्थली पर आगमन
किशनपुरा-
ईसरवारा–

पूज्य मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का गुरुवार को प्रातः कालीन बेला में जन्म भूमि ईसरवारा ग्राम में प्रवेश हुआ। पूज्य मुनि श्री कई दशकों के उपरांत अपने जन्म स्थली पर आए। पूज्य मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का भावभीनी अगवानी कर संपूर्ण ग्रामवासी के आंखों में अश्रु- धारा बह निकली।कई वर्षों से प्रतीक्षारत जैन समाज ही नहीं वरन सभी ग्रामवासीयो ने मुनि संघ
का पाद प्रक्षालन कर मंगल आशीर्वाद लिया।
सचमुच ग्राम वासियों का परम सौभाग्य है की सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करने वाले मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने उनके इस छोटे से गांव में जन्म लिया। श्री अशोक शाकाहार ने कहा हम सभी जिलावासियो,बुंदेलखंड एवं मध्य प्रदेश का भी गौरव है कि हमारे इस बुंदेलखंड से एक नहीं अनेक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के संघस्थ टॉप टेन की लिस्ट में शामिल है।प्रथम पंक्ति के सभी मुनिराज हमारे बुंदेलखंड से ही आते हैं।
इसके साथ ही मुनि संघ के पहुंचने के बाद ध्वजारोहण का अनुष्ठान संपन्न हुआ।वही यही के एक और गौरव ब्रह्मचारी गौतम भैया जो सुधा सागर जी महाराज के ग्रहस्थ जीवन के भतीजे हैं, वह भी इस मार्ग पर निरंतर बढ़ रहे हैं। आचार्य श्री के आशीर्वाद से वह भी निरंतर मोक्ष मार्ग की ओर प्रशस्त हैं। श्री शाकाहार ने कहा ज्ञान चंद जी जैन के इकलौते पुत्र गौतम भैया को हम सभी मुनि धर्म अंगीकार करने के लिए प्रतीक्षारत है । उन्होनें बताया कि सिद्धचक्र महामंडल विधान के 8 दिवसीय अनुष्ठान में दूरस्थ अंचल से सैकड़ों श्रद्धालु शिरकत कर अपूर्व धर्म प्रभावना करेंगे। समस्त जिला एवं बुंदेलखंड वासियों का सौभाग्य है कि मुनि श्री सुधासागर जी महाराज अपने संघ सहित पहुंचे। यहाँपर प्रतिदिन मुनि संघ के सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
