गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी का नगर प्रवेश
ग्वालियर
अपनी जन्मभूमि पर 53वें वर्षायोग हेतु ग्वालियर आगमन पर सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी संघ का नगर में भव्य मंगल नगर प्रवेश हुआ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह भव्य शोभायात्रा गुरुवार को इंदरगंज जैन मंदिर से चंपाबाग बगीची तक नगर निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों गुरुभक्तों ने शामिल होकर अगवानी की।















इस शोभायात्रा में आगे महिलाओं का समूह एक्टिवा रैली के रूप में चल रहा था। जो आकर्षक लग रहा था। वही शोभायात्रा के चंपाबाग बगीची पहुंचने पर गुरु माँ के भक्तों का सम्मान किया गया।














इस अवसर पर विभिन्न संगठनों ने अपनी अभूतपूर्व प्रस्तुतियां दीं।
वही दिगंबर जैसवाल महिला परिषद ग्रेटर ग्वालियर ने संदेश रैली भी निकाली। वहीसांसद विवेक शेजवलकर ने चम्पाबाग बगीची पर आर्यिका संघ की मंगल अगवानी की। इस आयोजन का स्वागत भाषण महेंद्र जैन ने किया। चातुर्मास की जानकारी














पुरुषोत्तम जैन ने दी। आर्यिका संघ को मााँविशुद्धमति वर्षा योग समिति,जैन मिलन ग्वालियर व चंपाबाग मंदिर प्रबंध कमेटी ने श्रीफल अर्पित किए। संचालन मनोरमा जैन पांड्या ने तथा
आभार बालचंद जैन ने माना। चंपाबाग ललित जैन “भारती” (प्रवक्ता जैन समाज ग्वालियर) ने बताया की बगीची में माताजी के प्रवचन रोज सुबह8.30 बजे से होंगे।




आज जो शोभायात्रा निकली, ऐसी शोभायात्रा निकलती रहना चाहिए। माताजी
इस अवसर पर गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी ने कहा
कि आज जो शोभायात्रा निकली, ऐसी शोभायात्रा निकलती रहना चाहिए। हम सबको मिलकर धर्म का प्रचार
करना चाहिए।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
