आजादी का अमृत महोत्सव अर्हं ध्यान योग के साथ।
21 जून 2022 को संपूर्ण विश्व ने 8वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया। 75 वें आज़ादी अमृत महोत्सव को मनाते हुए Om Arham Social Welfare Foundation को Fatehpur Sikri Fort, Agra में अर्हं ध्यान योग कराने का अवसर प्राप्त हुआ।
योग हमारे तन को ही नहीं बल्कि हमारे मन को भी, हमारी आत्मा को भी साधता है। Fatehpur Sikri Fort आकर्षण का केंद्र तो है ही लेकिन आज वहां हजारों लोगों ने योग करके एक नई सकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण भी किया। जब मन,वचन,काय की क्रिया के साथ योग किया जाता है और उसी के साथ जब मंत्रों का आलंबन लिया जाता है, उनका उच्चारण किया जाता है तो वह हमारे शरीर की ऊर्जा को कई अधिक गुना बढ़ा देती है जिससे हमारा शरीर, हमारा मन शांत होता है, स्वस्थ होता है, निरोग होता है।
हज़ारों की संख्या में वहां उपस्थित लोगो ने मिलकर ओं अर्हं नमः का नाद किया और अर्हं क्लैप्स भी की। Fatehpur Sikri Fort में बैठे हुए सभी लोग एक जैसी रंग की टीशर्ट में नजर आए। वहां पर ना कोई जाति का ना ही किसी समुदाय का भेद था संपूर्ण प्रांगण ओं अर्हं नमः की दिव्य ध्वनि से गूंज रहा था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे श्री मुख्तार अब्बास नकवी जी, केंद्रीय मंत्री( Ministry of Minority Affairs)।
Pइतना ही नहीं ओं अर्हं नमः की दिव्य ध्वनि दिल्ली के Siri fort auditorium, किदवई नगर, केशव पार्क,में भी गूंजी। राजधानी दिल्ली में 150 से ज्यादा जगहों पर अर्हं ध्यान योग कराया गया। सभी जगहों पर हजारों की तादाद में लोगों ने आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव अर्हं ध्यान योग के माध्यम से मनाया।
आज International yoga day के अवसर पर आज हर जगह, हर क्षेत्र में ओं अर्हं नमः का नाद था। परम पूज्य गुरुवर श्री अर्हं योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज ने जन जन को अर्हं ध्यान योग वरदान स्वरूप दिया है। अर्हं ध्यान योग के माध्यम से हमने जाना कि अपनी आत्मा की उन्नति, अपनी आत्मा का कल्याण कैसे करना है। आज देश के कोने कोने में विभिन्न जातियों के समुदाय के लोगों के जिव्हा पर बस एक ही मंत्र था ओं अर्हं नमः।
टीम अर्हं
