आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के राजस्थान प्रवेश आगमन आगवानी को शांति जयघोष रामगंजमंडी ने अपनी प्रस्तुती से एतिहासिक बनाया
रामगंजमंडी

मंगलवार की बेला मे मंगल लेकर आई जो एक नया आयाम लिख गयी जब भवानीमंडीराजस्थान मे वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ 27 पिच्छी का आगमन भवानीमंडी आगमन यह प्रवेश आचार्य श्री का राजस्थान प्रवेश के रूप मे था इस अभूतपूर्व आगवानी पर सम्पूर्ण विश्व की निगाहे टिकी थी। दूर दराज से भक्त इस आगवानी मे सम्मलित हुए वही शांति जयघोष रामगंजमंडी ने अपनी प्रस्तुती से सभी का ध्यान अपनी और किया। और इस आगवानी को एतिहासिक बना दिया।

यह जयघोष रामगंजमंडी की महिला संघठन द्वारा निर्मित है जो एक नया आयाम ले रहा है वर्ष 2019से यह घोष अपनी एक अलोकिक पहचान बना चुका है साथ ही यह घोष नारी शक्ति का एक प्रतिरूप बनकर परिलक्षित करता है इन्हे प्रशिक्षण देने मे मयूर जैन का अमूल्य योगदान रहा है।

वही इस आगवानी का मुख्य आकर्षण का केंद्र बिंदु यह जयघोष रहा।इस जयघोष का कुशल निर्देशन शोभना सावला महिला मंडल अध्यक्षा द्वारा किया गया। साथ इस जयघोष को आगे बलवती करने मे इनका अमूल्य योगदान रहा है।

आपको बता दे यह जयघोष अब
रामगंजमंडी की पहचान हर जगह बना चुका है उनका यह कार्य एक सराहनीय रूप जाना जा रहा है। जो धर्म प्रभावना का एक उदाहरण प्रस्तुत करता है।
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
