शिखर जी की पवित्रता व संरक्षण हेतु 6 जून से आरम्भ होने वाले देशव्यापी आंदोलन के समर्थन मे ऋषभ विहार, दिल्ली में 27 मई 2022 को “विशेष सभा” का आयोजनकेंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा बिना जैन समाज की सहमति के “श्री सम्मेद शिखर जी” को ‘वन्य जीव अभ्यारण’ का एक भाग घोषित करने की साजिश के तहत यहाँ गैर धार्मिक गतिविधियों व पर्यटन की अनुमति देकर पर्वतराज की स्वतंत्र पहचान व पवित्रता नष्ट करने के लिए जारी अधिसूचना रद्द कराने हेतु सकल जैन समाज व संस्थाओं के सहयोग से विश्व जैन संगठन के संयोजन में सोमवार, 6 जून 2022 से आरम्भ होने वाले देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में ऋषभ विहार जैन मंदिर प्रबंधक समिति द्वारा “विशेष सभा” का आयोजन किया गया।








