वात्सलय वारिधि विहार अपडेट

JAIN SANT NEWS

वात्सलय वारिधि विहार अपडेट

29 मई 2022 वात्सलय वारिधि आचार्य वर्धमान साग़र जी महाराज संघ की आहारचर्या तिस गाँव जिला धार में हुई एवम रात्रि विश्राम भी यही पर होगा ।

पूज्य गुरुदेव ने 9.4km का पद विहार किया।

शान्तिनाथ भगवान का जन्म,तप, मोक्षकल्याण मनाया

इस अनुपम बेला में तिस गांव में वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज संघ सानिध्य में 1008 श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म तप एवम मोक्ष कल्याणक बहुत ही श्रद्धा एवम विश्वास के साथ मनाया गया।

जंगल मे मंगल वही गुरुदेव के दर्शनों को आ रहे भक्तो का जंगल में मंगल हो रहा है, वही इस मंगल बेला को पाने के लिए, मध्यप्रदेश राजस्थान के अनेक नगरों से भक्त वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी के दर्शन को पधार रहे है।

चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट

वही वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी को प्रतिदिन विभिन्न राज्यो एवम नगरों से भक्त नगर आगमन एवम वर्ष 2022 के चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट कर रहे है श्री महावीर जी किशनगढ़, भींडर,पारसोला, उदयपुर, कागदीपुरा, मानतुंगगिरी, कोटा, सलूम्बर, जयपुर, इंदौर रतलाम,धरियावद आदि अनेक नगरों से रोज भक्त आस लेकर आ रहे है की गुरुदेव की चरण रज हमारे नगर में पड़े, व मंगल वर्षायोग हो।

नियत विहारी का अनियत विहार वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री का श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र का विहार नियत है, किंतु क्या दिशा आगे रहेगी यह नियत नही है।

संभावित दिशा

आचार्य श्री संघ का बदनावर होते हुए रतलाम नगर की दिशा संभावित है यह आकलन है इसमें भी परिवर्तन हो सकता है।

राजेश पंचोलिया इंदौर

वात्सल्य वारिधि भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी

अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *