अनियत बिहारी आचार्य श्री आगे का पता नहीं कहा जाना है
कोपरा जेतपुर
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का ससंघ मंगल विहार करते हुए देवरी की और कदम बढ़ा रहे है संभावना व्यक्त की जा रही है गुरुवर तो अनियत विहारी है उनका और मोसम का अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता ऐसा ही कुछ हुआ सोमवार की संध्या बेला गुरुवर मंगल विहार जिसका किसी को पता नहीं था वही विहार के दुसरे दिन संघ का रात्री विश्राम कोपरा जेतपुर व् मंगल आहारचर्या चांदपुर में सम्पन्न हुयी। पूज्य गुरुदेव का रहली मे ढाई माह प्रवास उपरांत मंगल विहार हूआ था आंधी तूफान और भारी बारिश भी नहीं रोक पायी। वही मगलवार की बेला मे आचार्य श्री ने ग्राम चाँदपुर मे कहा की कल विहार के पूर्व मौसम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया था लेकिन इतने दिन का समय ही वहां पर निश्चित था और विहार कर दिया। आगे बोलते हुए आचार्य भगवन ने कहा मेरा और मौसम का कोई भरोसा नहीं है आगे का भी पता नहीं है कहां जाना है। संभावना है की आगामी दिनों मे आचार्य संघ देवरी या बीना बारह पहुंचेगा। यही के बाद आगामी स्थिति स्पष्ट होगी।
अनेक स्थानों की संभावना व्यक्त
गुरु की महिमा गुरु ही जानते है लेकिन चर्चाओं मे अनेक स्थानों का नाम आ रहा है चर्चाओं मे देवरी के बाद करेली में पत्थर के मंदिर का शिलान्यास आचार्य श्री सानिध्य मे होने की संभावना है वही आगामी दिनों मे चन्द्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ की संभावना भी जताई जा रही है। आगामी वर्षायोग कहा होगा यह तो भविष्य अपने गर्भ मे समेटे हुए है। वही एक सप्ताह पूर्व अनेक शहरो के भक्त मुनि संघ और आर्यिका संघ के चातुर्मास के लिए निवेदन करने गुरुदेव के समक्ष निवेदन किया हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
