मुनि अनुकरण सागर जी महाराज संघ का रेनवाल मांजी में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

JAIN SANT NEWS रेनवाल

परम पूज्य आचार्य 108 अभिनन्द सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य मुनि स्वंभू सागर जी, मुनि अनुकरण सागर जी महाराज स संघ का रेनवाल मांजी में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

रेनवाल

फागी परिक्षेत्र के रेनवाल मांजी कस्बे में आज आचार्य 108 अभिनन्द सागर जी मुनिराज के शिष्य स्वंभू सागर जी महाराज, तथा मुनि अनुकरण सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ हुआ । जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि यह संघ अजमेर,नारेली, दूदू, मोजमाबाद, धमाना, चकवाड़ा , फागी होता हुआ यहां पहुंचा गोधा ने बताया कि इससे पूर्व यह संघ रात को भोजपुरा में विश्राम करने के बाद आज प्रातः रेनवाल ग्राम की सीमा पर पहुंचा, जहां पर समाज ने जयकारों के साथ भव्य अगवानी की तथा (साधु सेवा समिति अध्यक्ष) महावीर प्रसाद जी झांझरी के परिवार जनों ने पाद प्रक्षालन किया व आरती करके संघ को जैन मंदिर के संत भवन में ठहराया।इस संघ का प्रसिद्ध समाजसेवी रमेश कुमार जी लुहाड़िया के आवास पर भव्य आहार हुआ, उक्त समय विमल जैन, राजेश चौधरी, राजेंद्र जैन बाकलीवाल, मुकेश जैन तथा शुभम भैया सहित काफी श्रावक साथ साथ थे। ज्ञात हो कि यह संघ यहां से जयपुर की और भव्य मंगल विहार करेगा।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *