संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ के साथ भजन संध्या का हुआ आयोजन

JAIN SANT NEWS निवाई

संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ के साथ भजन संध्या का हुआ आयोजन

निवाई:

शिवाजी कालोनी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ एवं शांतिनाथ मण्डल विधान का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि आचार्य इन्द्र नन्दी महाराज एंव भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से भक्तामर पाठ का अनुष्ठान किया गया इस दौरान रविवार को संगीतकार गायक सोभागमल सोगानी विमल जौंला सुशील बिलाला विमल सोगानी एवं नेहा सोगानी सीमा सेदरिया सहित अनेक कलाकारों ने संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ एवं भजन कीर्तन आयोजित किए गए जिसका उदधाटन एवं दीप प्रज्वलित सुशील जैन संजय कुमार जैन बिलाला बनस्थली ने भगवान आदीनाथ की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा शुभारंभ किया। जौंला ने बताया कि श्रद्धालुओं ने रिद्धि मंत्रों से 48 दीपकों को भक्तामर श्लोकों से मण्डप पर समर्पित किए गए। जौंला ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने अपने मुखारविंद से भक्तामरजी का उच्चारण करते हुए सम्यग्दर्शन सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चारित्र के दीपक समर्पित किए। इस दौरान भगवान आदिनाथ चालीसा, पदमप्रभु चालीसा, हनुमान चालीसा, एवं आचार्य मानतुंगाचार्य की वन्दना करके पंचपरमेष्ठी आरती की। इस दौरान गाजेबाजे के साथ शांतिनाथ मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें पण्डित सुरेश कुमार शास्त्री के मंत्रोच्चार द्वारा इन्द्र इन्द्राणियो ने 130 श्री फल अर्ध्य समर्पित किया गया। इस अवसर पर अशोक गोधा लालचंद राहोली कमल चन्द राहोली राजेन्द्र सेदरिया त्रिलोक जैन नरेश जैन रजनीश पाटनी राजकुमार जैन सहित कई महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे

संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *