दिल्ली में आज जैन महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. श्री निर्मल कुमार जी सेठी की प्रथम पुण्यतिथि पर हुए अनेक आयोजन

JAIN SANT NEWS जयपुर दिल्ली
कार्यक्रम मे स्वर्गीय श्री निर्मल कुमार सेठी के पुत्र धर्मेन्द्र सेठी का स्वागत करते हुए

दिल्ली में आज जैन महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. श्री निर्मल कुमार जी सेठी की प्रथम पुण्यतिथि पर हुए अनेक आयोजन

जयपुर/

दिल्ली

जैन महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.श्री निर्मल कुमार जी सेठी की प्रथम पुण्यतिथि पर अनेक कार्यक्रम हुए। जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बताया कि जयपुर से राजस्थान महा सभा के अध्यक्ष कमलबाबू जैन की अगुवाई में जयपुर से श्री सेठी जी को विनियांजलि देने हेतु श्रावकों की एक बस दिल्ली गई जहां पर अंबेडकर स्टेडियम में सभी श्रावकों ने स्व.श्री निर्मल कुमार जी सेठी को विनियांजलि देकर उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया ।गोधा ने बताया कि कार्यक्रम में धर्म संरक्षणी महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया, तीर्थ संरक्षणी महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष धर्मचंद पहाड़िया, जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, जैन युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन, राजेंद्र जैन बिलाला, भागचंद बाकलीवाल दुर्गापुरा, महेंद्र बैराठी, यूनिवर्सिटी के पी सी जैन, सतीश जैन अकेला,गुलाब चंद अजमेरा दुर्गापुरा, राजैन्द्र पापडी वाल, अनिल कुमार जैन नेमी सागर कॉलोनी, सहित सभी पदाधिकारी साथ साथ थे।राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *