सिद्ध क्षेत्र की वन्दना से सातिशय पुण्य मिलता है स्वस्तिभूषण माताजी
जयपुर
भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण- माताजी का आगमन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी पर हुआ जहां श्रद्धालु उमड़े। वही -गुरुवार को भक्तामर स्तोत्र दीप महार्चना का आयोजन होगा।


– बुधवार 27 अप्रैल को प्रातःबेला में खानिया स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी पर जयकारों के बीच भव्य मंगल प्रवेश हुआ ।
इस मौके पर संरक्षक प्रवीण चन्द्र छाबड़ा एवं अध्यक्ष राजेन्द्र के शेखर के नेतृत्व में प्रबन्धकारिणी समिति की ओर से भव्य अगवानी की गई। आसपास का वातावरण जयकारों से गुंजायमान हो उठा। वहीमंदिर दर्शन एवं अभिषेक, शांतिधारा के बाद माताजी ससंघ ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ पहाड की वन्दना की। तत्पश्चात धर्मसभा का आयोजन हुआ। जिसमें माताजी के मंगल प्रवचन हुए।
माताजी नेअपने उदबोधन में कहा कीसिद्ध क्षेत्र, अतिशय क्षेत्र की वन्दना करने से सातिशय पुण्य का लाभ मिलता है। जमीन अर्थात समतल भूमि पर तीर्थ का निर्माण करवाना आसान कार्य है, पहाड़ों पर तीर्थ बनवाना बहुत कठिन होता है। चूलगिरी के निर्माण के लिए संरक्षक प्रवीण चन्द्र छाबड़ा,कमेटी के संस्थापक सदस्य एवं यहाँ की पूरी कमेटी साधुवाद की पात्र हैं। मुझे चूलगिरी आकर मधुवन सम्मेद शिखर जी की अनुभूति हुई है।




दीप प्रज्जवलन प्रवीण चन्द्र छाबड़ा, राजेन्द्र के शेखर, शिखर चन्द कासलीवाल, बसन्त बगड़ा, सुदीप सोनी,रविन्द्र बज, विजय सोगानी ने किया। व संचालन अनुष्ठानाचार्य कपिल भैय्या इन्दौर ने किया ।
इस मौके पर प्रदीप जैन, माणक ठोलिया, रमेश ठोलिया, सुबोध चांदवाड, मनोज चांदवाड, दीपक बिलाला, प्रमोद छाबड़ा, चावल लेखन कलाकार श्रीमती निरु छाबडा, नरेंद्र जैन आदि उपस्थित थे।।
सायकांल गुरु भक्ति, आनन्द यात्रा एवं महाआरती के आयोजन किये गये। अध्यक्ष राजेन्द्र के शेखर के अनुसार गुरुवार, 28 अप्रैल को प्रातः अभिषेक, शांतिधारा के बाद धर्म सभा का आयोजन किया जावेगा। वही सायंकाल 7.00 बजे से चूलगिरी यात्रा संघ द्वारा भक्तामर स्तोत्र दीप महार्चना की प्रस्तुति दी जावेगी।
प्रवास समिति के महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ व चूलगिरी के मंत्री डॉ सुभाष काला के अनुसार शुक्रवार, 29 अप्रैल, 2022 को प्रातः 7 बजे रत्नों की प्रतिमाओं के अभिषेक एवं शांतिधारा की जावेगी। तत्पश्चात धर्म सभा का आयोजन किया जावेगा जिसमें माताजी के मंगल प्रवचन होगें ।
सायकांल गुरु भक्ति, आनन्द यात्रा एवं महाआरती के आयोजन किये जायेंगे ।
प्रवास समिति के शिरोमणि संरक्षक रमेश ठोलिया व महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार माताजी ससंघ का शनिवार 30 अप्रैल को प्रातः चूलगिरी से मंगल विहार होकरश्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र जग्गा की बावड़ी में भव्य मंगल प्रवेश होगा । जहां माताजी ससंघ के सानिध्य में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जावेगा।
सोमवार, 02 मई को माताजी ससंघ का सूरजपोल गेट पर आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मोहनबाडी में भव्य मंगल प्रवेश होगा जहां धर्म सभा सहित कई आयोजन होगें।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
