गणिनी आर्यिका विशिष्टमति माताजी बडनगर से विहार पूर्व विनीत मति माताजी चरण छतरी की वंदना

JAIN SANT NEWS बड़नगर

गणिनी आर्यिका विशिष्टमति माताजी बडनगर से विहार पूर्व विनीत मति माताजी चरण छतरी की वंदना

बड़नगर

परम पूज्या सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमती माताजी की ज्येष्ठ शिष्या गणिनी प्रमुख विशिष्टमती माताजी संघ का धर्म प्राण नगरी बड़नगर से मंगल विहार हुआ मंगल विहार से पूर्व गणिनी माताजी संघ ने ज्येष्ट आर्यिका विनीतमति माताजी समाधि स्थली व चरण छतरी की वन्दना की। पूज्य आर्यिका विनीतमति माताजी की समाधि वर्ष 2013 में इसी स्थान पर हुई। पूज्य गणिनी आर्यिका विशिष्टमती माताजी संघ का बड़नगर अल्प प्रवास रहा पूज्य माताजी संघ की आहारचर्या टोंग्या फार्म हाउस पर सम्पन्न हुई। व रात्रि विश्राम ठोलाना jps स्कूल पर हुआ। व बुधवार को मंगल आगमन बदनावर में होगा।

पूज्य माताजी के मंगल विहार में बडनगर समाज व महिला शक्ति सक्रिय रही। पूज्य माताजीश्रवणबैलगोला तीर्थ की वन्दना हेतु अपने कदम बढ़ा रही है। पूज्य माताजी का आगामी दिनों में बड़वानी तीर्थ पर मंगल आगमन होगा बड़नगर से बड़वानी तक बड़नगर के भक्त सलग्न रहेंगे।

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *