मंदिर का सातवाँ स्थापना दिवस मनाया – हुए 2 दिवसीय आयोजन

JAIN 24 NEWS JAIN SANT NEWS जयपुर

मंदिर का सातवाँ स्थापना दिवस मनाया – हुए 2 दिवसीय आयोजन

जयपुर – 24 अप्रैल – टौक रोड पर कल्याण नगर स्थित श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का सातवाँ स्थापना दिवस भक्ति भाव से मनाया गया। इस मौके पर दो दिवसीय आयोजन किये गये।
अध्यक्ष उत्तम राणा मंत्री दिनेश धाडूका ने बताया कि शनिवार को सायंकाल मुनि सुव्रत नाथ चालीसा पाठ किया गया । रविवार 24 अप्रैल को प्रातः अभिषेक, शांति धारा के बाद ध्वजारोहण किया गया। मुनिसुव्रतनाथ विधान एवं शांतिनाथ विधान किया गया।
इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष उत्तम राणा एवं मंत्री दिनेश धाडूका सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं मंदिर सदस्य परिवार उपस्थित थे।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *