आज की तीर्थ भाव वंदना

जैन तीर्थ स्थल

जय जिनेन्द्र बंधुओं, आज की तीर्थ भाव वंदना में हम चलते हैं, एक ऐसे तीर्थ पर जहां इतने चमत्कार हुए कि उस जगह का नाम ही चमत्कार जी पड़ गया है ।

तो आइए, जानते हैं राजस्थान के जिला सवाईमाधोपुर जिले में आने वाले इस क्षेत्र के बारे में ।

🚩श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी, सवाई माधोपुर, राजस्थानअतिशय क्षेत्र महावीर जी से 116 कि.मी. दूर सवाई माधोपुर जिले में आलनपुर गाँव में चमत्कार जी अतिशय क्षेत्र पहुँचा जा सकता है।

प्रथम तीर्थंकर भगवान् 1008 श्री आदिनाथ जी की अतिशयकारी प्रतिमा जो चमत्कार जी के नाम से विख्यात है, स्थापित है । कहा है*सूर्य की रौशनी कम हो सकती है,**चाँद की रौशनी कम हो सकती है*

*पवन भी चलते चलते मंद हो सकती है*

*समय की गति कम हो सकती है*

*मगर हे प्रभु तेरी महिमा कभी कम नही हो सकती है*🚩विक्रम संवत 1889 भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा को आलनपुर ग्राम के निवासी एक जोगी को रात्रि में स्वपन हुआ कि कल तेरा हल जहाँ चलता हुआ रुका, उस स्थान पर आगे हल नही चलेगा अपितु खोदने पर तुझे भगवान् के दर्शन होंगे।

🚩स्वप्न देखकर जोगी विस्मित हुआ और प्रातः सपरिवार खेत पहुंचा ।

फिर धीरे 2 उस स्थान को खोदने लगा ।

खोदते खोदते उसे कांच के समान कुछ दिखाई दिया ।

जब उसने हाथ से मिटटी हटाई तो स्फटिक मणि की इस प्रतिमा चमत्कारी प्रतिमा के दर्शन हुए ।

🚩इधर भगवान् की मूर्ति प्रकट होते ही जयध्वनि के साथ केशर वृस्टि हुई, विधुतवेग की तरह यह खबर चारो और फ़ैल गयी ।

🚩जब लोगो ने इस प्रतिमा को वृषभ चिन्ह से अंकित देखा तो आदिनाथ स्वामी के जयकारो से आकाश गुंजित हो उठा ।

🚩प्रतिमा जी को निकटस्थ सवाई माधोपुर में ले जाने के लिए प्रयत्न किए गए, किन्तु जोगी की सच्चे मन की पुकार से भगवान् का विमान अचल हो गया । तब समाज ने विचार कर उसी स्थान पर ही मंदिर का निर्माण कराया ।

🚩भगवान् आदिनाथ स्वामी की इस सौम्य प्रतिमा के इतने चमत्कार हुए कि देश में यह स्थल श्री चमत्कार जी के नाम से ही प्रसिद्ध हो गया ।

*चमत्कार जिनराज के, चरण कमल सिरनाय* ।

*मन वच तन विनती करू, सुमरि सुमरि गुण गाय* ।।

🚩क्षेत्र से 1 कि. मी. दूर पर चरण छतरी निर्मित है जहाँ से भगवान् आदिनाथ की चमत्कारी प्रतिमा प्रकट हुई ।

🚩क्षेत्र से 15 कि. मी. दूर बाघो से घिरे हुए, रणथम्बोर राष्ट्रीय उद्यान के मध्य में प्राचीन दुर्ग रणथंबोर में स्थित 2000 वर्ष पुरानी अतिशय युक्त भगवान *

श्री संभवनाथ जी*

की प्रतिमा के दर्शनों के लिए श्री दिगंबर जैन सर्वार्थ सिद्ध अतिशय क्षेत्र है ।

सम्पर्कसूत्र~ श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री चमत्कार जी, आलनपुर, सवाई माधोपुर (राज.)

संकलनकर्तासुलभ जैन (बाह)

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *