मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ रविवार 5 सितंबर को शाम 5.42 बजे जबलपुर पहुंचे। डुमना एयरपोर्ट पर 5 मिनट रुक कर वे सीधे तिलवारा स्थित दयोदय धाम में पधारे आचार्य विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे। आचार्यश्री ने आशीर्वचन में सीएम को ज्ञान की शिक्षा दी।
सीएम शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह के साथ भगवान आदिनाथ की आरती कर श्रीफल चढ़ाया। इसके बाद दयोदया गौशाला में गौ को ग्रास खिलाकर पूजन किया। सीएम ने इससे पहले दयोदय गौशाला तीर्थ तिलवाराघाट स्थित पूर्णायु आयुर्वेद चिकित्सालय और यहीं पर चल चरखा हथकरघा केंद्र का अवलोकन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री शरद जैन सहित दयोदय गौशाला के पदाधिकारी मौजूद रहे।

भगवान आदिनाथ की आरती उतारते सीएम शिवराज सिंह।
सीएम स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के साथ पार्टी पदाधिकारियों और सांसद राकेश सिंह से भी चर्चा करेंगे। महाधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव से भी मिलेंगे। सीएम रात्रि विश्राम करेंगे। सर्किट हाउस की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। सीएम सोमवार सुबह 10 बजे नरसिंहपुर के लिए रवाना होंगे।

दयोदया गौशाला में ग्रास खिलाकर गौ का पूजन करते हुए सीएम।
कोविड को लेकर भी कर सकते हैं चर्चा
जबलपुर में कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर भी सीएम प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं। सीएम की डुमना एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों व प्रशासनिक अधिकारियों ने अगवानी कर स्वागत किया।

डुमना एयरपोर्ट पर सांसद राकेश सिंह सहित सभी विधायक और महानगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने किया स्वागत।
इस दौरान सांसद राकेश सिंह, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील इंदु तिवारी, हरेन्द्र जीत सिह बब्बू, जी. एस. ठाकुर, रानू तिवारी, सहित कमिश्नर बी.चन्द्रशेखर, आईजी बी.एस. चौहान, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा,अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

दयोदय गौशाला तीर्थ तिलवाराघाट स्थित चल चरखा केंद्र में ब्रह्मचारी दीदीयों द्वारा हथकरघा से बनाये गये वस्त्रों का अवलोकन करने पहुंचे सीएम।