भव्य मंगल प्रवेश

भव्य मंगल प्रवेश

आचार्य श्री विमदसागर जी महाराज ससंघ का गुमास्ता नगर में चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ
आज का दिन जैन समाज के लिये अत्यंत ही गोरवशाली रहा गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आध्यात्मिक प्रवचनकार महातपस्वी जिन्होंने आजीवन पंचरस (तेल शक्कर, दूध दही नमक) त्याग का संकल्प चर्या शिरोमणि परम पूज्य श्रमणाचार्य श्री विमदसागर जी महाराज ससंघ का आज गुमास्ता नगर में चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ
महूनाका चौराहा से भव्य मंगल प्रवेश शोभायात्रा (बेंड बाजे लवाजमे के साथ महिला पुरुष आकर्षक विशेष ड्रेस कोड में) निकली जो कि गुमास्ता नगर में विशाल धर्म सभा मे परिवर्तित हो गई
जगह जगह समाजजनों ने पाद प्रक्षालन कर आरती की
गुमास्ता नगर में आचार्य श्री का 27 थालियों में एक साथ पाद प्रक्षालन किया बहुत ही अद्भुत दृश्य देखने को मिला
गुमास्ता नगर में बहुत ही आकर्षक भव्य पांडाल निर्मित किया है इस वर्ष के चातुर्मास का नाम तत्वज्ञान चातुर्मास दिया गया है
आचार्य श्री के मुखारविन्द से मंगल प्रवचन के मुख्य अंश
👉आगमन हमेशा खुशी का प्रतीक होता है आनन्द का प्रतीक होता है
👉जब नगर ने साधु संतों का आगमन होता है पुण्यात्मा जीव आनन्द की अनुभूति करते है
👉संतो के नगर प्रवेश नही ह्रदय प्रवेश की आवश्यकता है
👉नगर प्रवेश कई बार हुआ है लेकिन 2021 में पहली बार ह्रदय प्रवेश हुआ है
👉 जिसके ह्रदय में साधु का प्रवेश होता है वही आहार के लिये चौका लगा सकता है वेयावर्ती कर सकता है जिनवाणी का रस पान कर सकता है
👉जब बरसात का मौसम होता है और बादल गरजने लगते है तो मयूर अपने नाचने लग जाते है
👉 इसी प्रकार जब साधुओं का नगर में प्रवेश होता है भक्त खुशी से झूम उठते है
👉धर्मात्मा ही धर्म कर सकता है पुण्यात्मा ही पुण्य कर सकता है पापी कभी धर्म नही कर सकता है

आज अपराह्न 4 बजे से 5 बजे तक शास्त्र प्रवचन, सायंकाल 6.45 से गुरु भक्ति आनन्द यात्रा एवम रात्रि 9 बजे से वेयावर्ती आदि कार्यक्रम श्री दिगम्बर जैन मंदिर गुमास्ता नगर में सम्पन्न होंगे

धर्म सभा का संचालन पण्डित श्री अर्पित जैन वाणी ने किया एवम संगीतकार प्रखर जैन ने संगीत के साथ पूजन एवम अन्य क्रियाएं सम्पन्न करवाई

आयोजक:- श्री दिगम्बर जैन समाज गुमास्ता नगर इंदौर
सहयोगी:-नेमीनाथ महिला मंडल गुमास्ता नगर इंदौर
पुलक मंच परिवार इंदौर

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *