कोटा के रामगंजमंडी स्थित शान्तिंनाथ दिगम्बर जैन नसिया में शान्तिंनाथ दिगबर जैन महिला मंडल का दिवाली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया, जो अभूतपूर्व रहा। इस आयोजन में बनायी गयी रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें पूजा सिंघल और रुचिका रावका का सहयोग रहा। सभी ने परस्पर एक दुसरो को दीपवाली की बधाई दी और बड़ो की आशीष ली व भक्ति नृत्य भी करती दिखाई दी। महिला मंडल अध्यक्ष शोभना सांवला के अगुवाई मे समाज और महिला शक्ति को जागरूक रखने एवं उल्लेखनीय कार्य करने वालो का महिला मंडल द्वारा अभिनदन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मीडिया जगत और धर्म प्रभावना में योगदान के लिये अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी को सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष महिला मंडल की आधार स्तभ सुमित्रा सेठी का अभिनदन किया गया। साथ ही ललिता विनायका का भी संतो की सेवा में सक्रिय सहभागिता के लिये बहुमान किया गया और महिला मंडल को एक सूत्र मे पिरोने व जागरूक करने हेतु व संत सेवा हेतु सुलोचना लुहाडिया का भी अभिनदन किया गया। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम महावीर जन्मोत्सव व महिला बैंड टीम के निर्माण के लिए सोनिया बागड़िया व संगीतमय हाउजी के लिए साधना पहाड़िया को सम्मानित किया गया साथ ही इस आयोजन में अनेक धार्मिक गतिविधियों को किया गया इस अवसर पर शान्तिंनाथ महिलमण्डल का स्नेह भोज भी रखा गया।
— अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

