हरदा में पंचकल्याणक 24 से, आचार्यश्री विद्यासागर का सानिध्य पाकर पूरा समाज है अति उत्साहित

Uncategorized

मध्य प्रदेश के हरदा नगर में कॉलेज रोज स्थित नवनिर्मित श्री दिगम्बर जैन मंदिर का कार्य पूर्ण होने के बाद श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन दिनांक 24 नवम्बर से 30 नवम्बर तक होने जा रहा है। इस पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की खास और महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सम्पूर्ण कार्यक्रम आचार्य श्री विद्यासागर जी ससंघ के पावन सानिध्य में होगा।

बता दें कि नवनिर्मित इस मंदिर में भगवान पाश्र्वनाथ की पद्मासन मुद्रा में 11 फीट ऊंची भव्य एवं मनोहारी प्रतिमा विराजित की गयी है। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में इस प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।  समाज के अध्यक्ष मनोज जैन के अनुसार पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान जिनेंद्र भगवान के पांचों कल्याणक गर्भ, जन्म, तप, केवलज्ञान और मोक्ष कल्याणक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और दोपहर में संतों के प्रवचन भी होंगे। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आचार्यश्री संसंघ का  पावन सानिध्य मिलने पर पूरे समाज में हर्ष और उल्लास है। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *