जंगल वाले बाबा मुनि श्री 108 चिन्मय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से ग्राम बगोदा तहसील महू जिला इंदौर मध्यप्रदेश में * मुनि श्री चिन्मय सागर चरणमंदिर बनाने की घोषणा की गई । ग्राम बड़ौदा में ग्राम वासियों द्वारा सन 2006 में मुनि श्री के चरण चिन्ह बना कर उनकी पूजन भक्ति आराधना प्रारंभ की गई थी । यहां पर आज भी मुनि श्री के चरण चिन्ह की पूजन ग्राम वासियों द्वारा अनवरत रूप से की जा रही है । आज 2 अक्टूबर दिन शनिवार को चिन्मय सागर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्राम वासियों के साथ मुनि श्री के । चरणों का अभिषेक पूजन किया गया । कार्यक्रम में प्रकाश जी मोदी तल्लीन जी बड़जात्या अशोक जी खासगीवाला जैनेश जी झांझरी आदि 100 ग्रामवासी उपस्थित थे । ‘ कार्यक्रम में ग्राम वासियों द्वारा मंदिर निर्माण का ‘ निवेदन ट्रस्ट कमेटी के सम्मुख रखा गया जिस पर । * प्रकाश जी मोदी ने ट्रस्ट के माध्यम से बागो दा ग्राम में एक जंगल वाले बाबा का मंदिर का निर्माण करने की घोषणा की और 23 दिसम्बर को मंदिर की स्थापना का कार्यक्रम एवम् 24 को मुनि श्री के चरणों का प्रथम पूजन एवं अभिषेक करने का कार्यक्रम सुनिश्चित किया ।



